जैकलिन फर्नांडीस-अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
फंस चुके हैं ये सितारे
एएससीआई की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल जनवरी से मई के बीच सोशल मीडिया इंन्फ्लुएंसर्स और सेलेब्स ने 92 प्रतिशत विज्ञापनों का उलंघन किया है। अमिताभ बच्चन, कटरीना कैफ, रणवीर सिंह और सलमान खान भी इनमें से एक हैं। इनके अलावा जैकलीन फर्नांडिस, सानिया मिर्जा, अनुष्का शर्मा भी हैं, साथ ही एक नामी यूट्यूबर और ब्लॉगर का नाम भी इस लिस्ट में है। रिपोर्ट के मुताबिक ये सेलेब्स गाइडलाइन का पालन करने में विफल रहे हैं। हालांकि, एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस मामले में कुछ टैलेंट मैनेजमेंट कंपनिया सारी जिम्मेदारी सेलेब्स और इंप्लुएंसर्स के मत्थे मढती हैं। यह गलत है। निर्माता कंपनी और एडवर्टाइजिंग कंपनी भी जिम्मेदार हैं, जो कि विज्ञापन की स्क्रिप्ट लिखती है। एंडोर्सर्स को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए कि वह क्या दे रहे हैं।