फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mouni Roy: शॉर्ट ड्रेस पहने ग्लैमरस दिखीं मौनी रॉय, पति संग दुबई में कर रही हैं मस्ती

Thu, 12 May 2022 03:00 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मौनी रॉय, सूरज नंबियार - फोटो : social media
मौनी रॉय टीवी की उन एक्ट्रेस में शामिल हैं, जो अब बॉलीवुड में भी अपने नाम का डंका बजा चुकी हैं। टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली मौनी रॉय एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। उनका फैशन सेंस बॉलीवुड की कई नामचीन अभिनेत्रियों को टक्कर देता है। वह अपने फैंस को अपने लुक से इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं, फिर चाहे वह मौनी का वेस्टर्न लुक हो या फिर ट्रेडिशनल लुक हो। मौनी की ड्रेस चॉइस देखकर सभी हैरान रह जाते हैं, एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने पति सूरज नांबियार के साथ वेकेशन की तस्वीरें डाली हैं। उनकी यह तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
मौनी रॉय - फोटो : social media
दोहा में वेकेशन एंजॉय कर रही मौनी 
अभिनेत्री ने अपने फैंस के साथ अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दुबई के दोहा से कुछ तस्वीरों अपलोड की हैं। साझा की गई तस्वीरों में उनके पति सूरज नांबियार भी नजर आ रहे हैं। मैचिंग व्हाइट आउटफिट में यह न्यूली मेरिड कपल बेहद क्यूट लग रहा है। वह तस्वीरों में एंजॉय करने के साथ ही काफी खुश भी नजर आ रही हैं। अपनी पोस्ट को साझा करते हुए वह लिखती हैं,"दोहा आ गई हूं और वापस आकर बहुत खुश हूं।" मौनी ने व्हाइट रफल ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वह अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। हमेशा की तरह उनकी तस्वीरों पर उनके फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
मौनी रॉय - फोटो : social media
फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन 
व्हाइट ड्रेस में इस गर्मी के मौसम में अपने ग्लैमर का तड़का लगा रही मौनी को देख उनके फैंस दीवाने हो रहे हैं। फैंस कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ,"बहुत ही बढ़िया मैम..लव यू।" तो वहीं दूसरे ने लिखा,"आप सुंदरता के प्रतीक हैं।" कई ने अभिनेत्री को हॉट बताकर उनके लुक की तारीफ की तो कुछ को उनके कैप्शन का मतलब समझ नहीं आया। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा,"आप क्या कहना चाहती हो?"
 
विज्ञापन

4 of 4
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में आएंगी नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी इस समय एक डांस रिएलिटी शो को जज कर रही हैं। आने वाले समय में वह निर्देशक अयान मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फैंटेसी-ड्रामा फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में दिखाई देंगी। फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें