फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's Day 2021: बॉलीवुड सितारों ने शेयर कीं अपनी मां के साथ तस्वीरें, खूब लुटाया प्यार

Sun, 09 May 2021 12:47 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
मदर्स डे पर सेलेब्स - फोटो : Social media
वैसे तो हर दिन ही मां का है, लेकिन एक खास मौके पर स्पेशल फील कराने के लिए दुनिया भर में आज मदर्स डे मनाया जा रहा है। इसे देखते हुए सेलेब्स भी कहां पीछे रहने वाले हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी-अपनी मां के साथ खूब फोटोज शेयर की हैं और उनके प्रति अपना प्यार व्यक्त किया है। इनमें बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी तक के सितारे शामिल हैं, जो इंस्टाग्राम पर खासा एक्टिव रहते हैं। अब उन्होंने ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं।
विज्ञापन

2 of 13
सुष्मिता सेन - फोटो : Insatagram- @sushmitasen47
सुष्मिता सेन 
पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन भी आज मदर्स डे मना रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें कई तस्वीरें हैं, जिसमें सुष्मिता अपनी मां और बेटियों के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन भी लिखा है। सुष्मिता ने लिखा कि 'मैं ईश्वर का शुक्रिया अदा करती हूं कि मेरे पास तुम लोग हो। मेरी मां ने हर मुश्किलों का डटकर सामना किया है। आपके स्वास्थ्य की कामना करती हूं। मेरी रॉकस्टार।'

 
विज्ञापन

3 of 13
मां के साथ प्रीति जिंटा - फोटो : Social media
प्रीति जिंटा
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानी प्रीति जिंटा ने भी मदर्स डे के मौके पर मां को याद किया। अभिनेत्री ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वो अपनी मां के साथ दिख रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि 'जब आप अपनी मां को खुश देखते हो तो आपको भी अच्छा लगता है। हैप्पी मदर्स डे मेरी मां। मेरी दुनिया तुम से ही है। मेरी मजबूती तुम ही हो।'

 

4 of 13
करीना कपूर खान - फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan

करीना कपूर खान
अभिनेत्री करीना कपूर का अंदाज हमेशा सबसे जुदा होता है। उसी खास अंदाज में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने बड़े बेटे तैमूर और छोटे बेटे की फोटो साझा करते हुए लिखा ‘आज उम्मीद पे पूरी दुनिया कायम है। और ये दोनों एक बेहतर कल के लिए मुझे उम्मीद देते हैं। सभी खूबसूरत और सशक्त माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं।’ खास बात यह है कि मदर्स डे के मौके पर करीना ने अपने छोटे बेटे की झलक दिखाई है, जिसे तैमूर गोद में लिए हुए हैं।
 

 

विज्ञापन

5 of 13
kareena kapoor, babita Shivdasani, karishma kapoor - फोटो : amar ujala mumbai

करिश्मा कपूर
अभिनेत्री और दो बच्चों की मां करिश्मा कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं। करिश्मा की एक फोटो में तीन माएं एक साथ बबीता, करीना और खुद करिश्मा नजर आ रही हैं। उन्होंने लिखा ‘मेरे जानने वालों में सबसे सशक्त मां...सभी माताओं को मदर्स डे की ढेरों शुभकामनाएं। वर्चुअल हग।’

 

विज्ञापन

6 of 13
मनीष मल्होत्रा - फोटो : Amar Ujala
मनीष मल्होत्रा
मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वो अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि 'हमेशा अपना आशीर्वाद बनाये रखना। मां इस दुनिया में सबसे खास है। मैं सभी माताओं का सम्मान करता हूं। सभी के आशीर्वाद से हम कठिन समय में आगे बढ़ते हैं। मातृ दिवस।'
 
 
विज्ञापन

7 of 13
बेटी और नातिन संग नीतू कपूर - फोटो : Insatagram- @neetu54
रिद्धिमा कपूर
ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। रिद्धिमा ने मां नीतू कपूर को मदर्स डे की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि 'मैं एक मजबूत महिला हूं क्योंकि एक मजबूत महिला ने मुझे पाला है। मदर्स डे की शुभकामनाएं मेरी आयरन लेडी। मैं आपसे सबसे ज्यादा प्यार करती हूं।'
 

8 of 13
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल और सुपर मॉम माधुरी दीक्षित ने भी मदर्स डे की शुभकामनायें दी हैं। अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि 'मैंने अपनी आई से बहुत कुछ सीखा है और अभी भी सिख रही हूं।'
 

9 of 13
माता-पिता संग सैफ-सबा - फोटो : Insatagram- @sabapataudi
सबा अली खान पटौदी
सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने भी इस खास मौके पर इंस्टा स्टोरी के जरिए मदर्स डे की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बचपन से लेकर अब तक की तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है, जिसमें वो मां शर्मिला टैगोर के साथ नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है।
 

10 of 13
रानी चटर्जी - फोटो : instagram
रानी चटर्जी
इस मौके पर भोजपुरी स्टार भी पीछे नहीं हैं। अभिनेत्री रानी चटर्जी ने भी मदर्स डे की शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने लिखा कि 'मां इस एक शब्द में पूरी दुनिया है। मैं आपकी तरह सशक्त बनूं। आप मेरी जिंदगी सबसे खूबसूरत महिला हो। धरती की सभी मां को हैप्पी मदर्स डे। लव यू अम्मी।'
 

11 of 13
amrapali dubey - फोटो : instagram/aamrapali1101
आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे ने भी सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है 'हैप्पी मदर्स डे मेरी प्यारी मां। आप ही मेरी ताकत हो और आप ही मेरी कमजोरी। मैं भगवान से यही दुआ करती हूं कि हर जन्म मुझे आपकी बेटी बनायें।'

 

12 of 13
अक्षरा सिंह - फोटो : Insatagram- @singhakshara
अक्षरा सिंह
भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने होम मेड केक के साथ मदर डे मनाया। उन्होंने फोटो साझा कर लिखा ‘शब्द छोटे पड़ जाएंगे तुम्हारा बखान करने में बस कहना चाहती हूं। वैसे तो वर्ष का हर दिन, दिन का हर पल मां का है फिर भी पश्चिमी सभ्यता के अनुसार मातृ दिवस की सभी को ढेरों हार्दिक शुभकामनाएं। फोटो में उनकी मां और भोजपुरी अभिनेत्री नीलिमा सिंह को केक काटते हुए देखा जा सकता है।
 

 

विज्ञापन

13 of 13
काजल राघवानी - फोटो : Insatagram- @kajalraghwani
काजल राघवानी
इसके अलावा भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्री काजल राघवानी ने भी मदर्स डे पर कुछ कहा है। उन्होंने अपनी मां के साथ वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'मां, हर चीज के लिए धन्यवाद। भगवान आपको प्यार और खुशी प्रदान करें।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें