अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अभिषेक बच्चन ने जब अभिनय में कदम रखा तब से ही उनकी तुलना अमिताभ बच्चन से की जाती रही। हालांकि इस बात से अभिषेक कभी निराश नहीं हुए और उन्होंने कहा कि, 'वो कभी भी अपने पिता की तरह अभिनय नहीं कर सकते हैं और ये उनके लिए गर्व की बात होगी अगर वो अपने पिता जैसा काम कर पाए'। अभिषेक ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों में काम किया है जिसमें 'गुरू', 'धूम', 'सरकार', 'बोल बच्चन' जैसी कई फिल्में शामिल है।