फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's Day 2020: पर्दे पर 'मां' के ये पांच किरदार आज भी हैं यादगार

Sun, 10 May 2020 02:39 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मदर्स डे विशेष - फोटो : फाइल
मां की ममता को बॉलीवुड में बखूबी दिखाया गया है। हिंदी सिनेमा में ऐसी कई फिल्में बनीं जिनमें मां के संघर्षों से लेकर उनके प्यार को दर्शाया गया। पर्दे पर मां के किरदार को हमेशा के लिए अमर करने वालीं ऐसी कई अभिनेत्रियां रहीं जिनके अभिनय को आज भी याद किया जाता है। मदर्स डे के मौके पर चलिए मां के उन किरदारों के बारे में बताते हैं जिन्हें लोग आज भी भूले नहीं हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
मदर इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
'मदर इंडिया' फिल्म में नरगिस ने राधा का किरदार निभाया था। इस फिल्म में नरगिस गांव में रहने वाली एक गरीब मां बनी थीं। फिल्म में दिखाया गया है कि अपने बच्चों का पेट भरने के लिए मां क्या क्या करती है।
विज्ञापन

3 of 6
दीवार - फोटो : सोशल मीडिया
1975 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म 'दीवार' में निरूपा रॉय ने मां का किरदार निभाया था। इस फिल्म में निरूपा रॉय का नाम सुमित्रा देवी था। इसमें वह अमिताभ बच्चन और शशि कपूर की मां बनी थीं। इस फिल्म में एक मां अपने बेटे को गलत रास्ते से सही रास्ते पर लाने के लिए क्या कोशिशें करती है उसी संघर्ष को दिखाया गया है।

4 of 6
करण-अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
साल 1995 में आई 'करण-अर्जुन' फिल्म को लोग आज भी याद करते हैं। इस फिल्म में राखी ने दुर्गा सिंह का रोल निभाया था। इस फिल्म में मां का अटूट विश्वास दिखाया गया है। फिल्म में राखी के अलावा शाहरुख खान और सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन

5 of 6
हम साथ साथ हैं - फोटो : सोशल मीडिया
'हम साथ साथ हैं' फिल्म में परिवार की एकता को दिखाया गया है। इस फिल्म में रीमा लागू ने मां का किरदार निभाया था। इस फिल्म की थीम संस्कारों पर आधारित है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक अच्छी परवरिश बच्चों को अच्छा इंसान बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मॉम - फोटो : सोशल मीडिया
'मॉम' फिल्म में देवकी सबरवाल का रोल भी सबके लिए मिसाल बन गया। इस फिल्म में देवकी का किरदार श्रीदेवी ने निभाया था। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक मां अपनी दुष्कर्म पीड़ित बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए सारी कोशिशें करती है।  

ऐश्वर्या जैसी हूबहू लगती हैं बेटी आराध्या, अभिनेत्री की बचपन की तस्वीरें देख फर्क करना होगा मुश्किल
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें