फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगमंच देख क्रिकेट खेलना भूल गए थे मैक मोहन, 10 साल पहले इस गंभीर बीमारी से हुई थी मौत

Sun, 10 May 2020 02:33 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मैक मोहन - फोटो : सोशल मीडिया
शोले में सांभा का किरदार निभाने वाले मैक मोहन का 10 मई 2010 को निधन हो गया था। उन्हें कैंसर था और लंबे समय के इलाज के बाद उनकी जान चली गई थी। आज उनकी पुण्यतिथि है। मैक मोहन के पिता भारत में ब्रिटिश आर्मी में कर्नल थे। साल 1940 में उनके पिता का ट्रांसफर कराची से लखनऊ हो गया। उन्होंने अपनी पढ़ाई लखनऊ में ही की। मैक मोहन को बचपन से क्रिकेट का शौक था और वो क्रिकेटर बनना चाहते थे। 
विज्ञापन

2 of 5
मैक मोहन - फोटो : सोशल मीडिया
मैक मोहन ने उत्तर प्रदेश की क्रिकेट टीम के लिए भी खेला था। फिर एक वक्त ऐसा आया जब उन्होंने तय कर लिया कि अब उन्हें क्रिकेटर बनना ही है। उन दिनों क्रिकेट की अच्छी ट्रेनिंग सिर्फ मुंबई में दी जाती थी, जिसके बाद वह साल 1952 में मुंबई आ गए लेकिन मुंबई आने के बाद जब उन्होंने रंगमंच देखा तो एक्टिंग में उनकी रुचि पैदा हुई। 
विज्ञापन

3 of 5
मैक मोहन - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर गीतकार की पत्नी शौकत कैफी को एक नाटक के लिए दुबले-पतले शख्स की जरूरत थी। मैक मोहन के किसी दोस्त ने उन्हें इसके बारे में बताया। उन्हें पैसों की जरूरत थी लिहाजा सिर्फ थोड़े-बहुत पैसे कमाने के लिए उन्होंने शौकत कैफी से नाटक में काम मांगने के लिए मुलाकात की और यहीं से मैक मोहन का एक्टिंग करियर शुरू हो गया। उन्होंने अपने दौर के सभी बड़े एक्टर्स के साथ काम किया।

4 of 5
मैक मोहन - फोटो : सोशल मीडिया
बताया जाता है जब मैक मोहन फिल्म अतिथि तुम कब जाओगे की शूटिंग कर रहे थे तो उनकी तबीयत खराब हुई। मैक मोहन को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 71 साल के मैक को लंग कैंसर हुआ था। इसके बाद उनका लंबा इलाज चला लेकिन उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। एक साल बाद ही 10 मई 2010 को मैक मोहन ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैक मोहन - फोटो : सोशल मीडिया
मैक मोहन ने 'हकीकत' से 1964 में फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। उन्होंने करीब 200 हिंदी फिल्मों में काम किया था। उनके खाते में सुपरहिट फिल्म शोले के अलावा रफू चक्कर, कर्ज, डॉन, खून-पसीना जैसी फिल्में हैं। उन्होंने फिल्मी दुनिया में करीब 46 साल तक काम किया था। सभी फिल्मों में उनके विलेन के किरदार ने फैंस को खूब आकर्षित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें