फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's Day 2020: मां के प्यार को दर्शाते हैं ये सदाबहार डायलॉग्स,दिल को जाएंगे छू

Sun, 10 May 2020 03:16 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
फिल्म दीवार - फोटो : फाइल फो
आज पूरी दुनिया मदर्स डे मना रही है। भारतीय सिनेमा में मां के किरदारों को हमेशा से बेहद अलग और खास अंदाज में दिखाया गया है। वहीं समय के साथ मां के किरदारों और उससे जुड़े डायलॉग्स भी बदलते रहे हैं, लेकिन जिस तरह मां पर आधारित फिल्में और गाने दर्शकों को खूब पसंद आते हैं वहीं बॉलीवुड फिल्मों में मां पर बने कुछ ऐसी भी डायलॉग्स हैं जो सदाबहार रहे हैं। मदर्स डे के मौके आज हम आपको मां पर बने डायलॉग्स के बारे में बताने जा रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
दीवार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
डायलॉग- 'मेरे पास मां है'
यह डायलॉग अमिताभ बच्चन, शशि कपूर और निरूपा रॉय की फिल्म दीवार का है। यह फिल्म साल 1975 में आई थी। यह हिंदी सिनेमा के मशहूर डायलॉग्स में से एक है। 
विज्ञापन

3 of 9
फिल्म रईस - फोटो : फाइल फोटो
डायलॉग- 'अम्मी जान कहती थीं कोई धंधा छोटा नहीं होता... और धंधे से बड़ा कोई धर्म नहीं होता' 
यह साल 2017 में आई शाहरुख खान की फिल्म रईस का डायलॉग है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ जीशान अयूब, माहिरा खान और शीबा चड्ढा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 

4 of 9
करण अर्जुन - फोटो : फाइल फोटो
डायलॉग- 'जब मां का दिल तड़पता है न, तो आसमान में भी दरारें पड़ जाती हैं' 
यह सुपरहिट फिल्म करण अर्जुन का डायलॉग है। यह फिल्म साल 1995 में आई थी। इस फिल्म में सलमान खान, शाहरुख खान, अमरीश पुरी, राखी जैसी कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। 
विज्ञापन

5 of 9
देवदास में शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
डायलॉग- 'मां के दिल को दुखा के आज तक कोई खुश नहीं रहा है' 
यह डायलॉग शाहरुख खान की फिल्म देवदास का है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित जैसी कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म देवदास साल 2002 में आई थी।
विज्ञापन

6 of 9
दोस्ताना फिल्म - फोटो : फाइल फोटो
डायलॉग- 'एक मां ही जानती है कि उसके प्यारे लाडले को क्या चाहिए'
यह साल 2008 में फिल्म दोस्ताना का है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन

7 of 9
मां - फोटो : फाइल फोटो
डायलॉग- 'एक औरत जब तक मां नहीं बनती, वो अधूरी रहती है' 
यह डायलॉग साल 1991 में आई फिल्म मां का डायलॉग है। इस फिल्म में जयाप्रदा और जीतेंद्र जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे।

8 of 9
कोई मेरे दिल से पूछे फिल्म - फोटो : फाइल फोटो
डायलॉग- 'जिसके पास मां है उसके पास सब कुछ है... जिसके पास मां नहीं उसके पास कुछ भी नहीं'
यह फिल्म कोई मेरे दिल से पूछे का डायलॉग है। यह फिल्म साल 2002 में आई थी। इस फिल्म में एशा देओल और आफताब शिवदासानी मुख्य भूमिका में थे। 
विज्ञापन

9 of 9
चोरी चोरी चुपके चुपके - फोटो : सोशल मीडिया
डायलॉग- 'औरत के एक नहीं तीन जन्म होते हैं... पहला जब वो किसी की बेटी बनकर इस दुनिया में आती है... दूसरा जब वो किसी की पत्नी बनती है और तीसरा जब वो मां बनती है' 

यह डायलॉग सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की फिल्म चोरी चोरी चुपके चुपके का है। यह फिल्म साल 2001 में आई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें