'कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालकर देखो' इस बार के कुछ बॉलीवुड कलाकारों के लिए ये कथन शत प्रतिशत सच साबित हुआ।बात उन चेहरों की जो भीड़ में लापता थे लेकिन उनकी लगन, मेहनत ने उन्हें चमकता सितारा बना दिया। कुछ कलाकारों को अपनी पहली ही फिल्म में बड़ी सफलता मिली तो कुछ को गुमनामी से इस साल ने निकाला। इसमें सिर्फ बॉलीवुड की फिल्मों का योगदान ही नहीं रहा बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आई वेब सीरीज और फिल्मों ने भी अपनी भागेदारी निभाई।
विज्ञापन
2 of 12
सिद्धांत चुतर्वेदी, विजय वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'गली ब्वॉय' ने दो कलाकारों को खूब चमका दिया और अगर आप सोच रहे हैं कि वो आलिया भट्ट और रणवीर सिंह हैं तो आपका ये अंदाजा गलत है। एम सी शेर, मोइन आरिफ का किरदार निभाने वाले सिद्धांथ चतुर्वेदी और विजय वर्मा इस फिल्म में स्टार कलाकार साबित हुए। हैदराबाद के विजय वर्मा ने 2005 में एफटीआईआई से एक्टिंग का कोर्स किया और बाद में सपनों की नगरी मुंबई आ गए। मीठीबाई कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद सीए की पढ़ाई करने वाले सिद्धांथ चतुर्वेदी 'गली ब्वॉय' में एमसी शेर बनकर छा गए। इससे पहले सिद्धांथ ने इनसाइड एज सीरीज में काम किया था और हाल ही में इनसाइड एज 2 में वह अहम किरदार में नजर आए थे।
विज्ञापन
3 of 12
vicky kaushal
- फोटो : social media
इस साल के शुरुआती महीने यानी जनवरी में आई फिल्म 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' ने बॉक्स ऑफिस को अपनी धमाकेदार कमाई से हिला दिया। फिल्म के हीरो विक्की कौशल ने 'संजू' और 'राजी' फिल्म से लोगों के दिलों में जगह तो बना ही ली थी लेकिन 'उरी' फिल्म ने उन्हें बतौर हीरो बड़ी पहचान दी। अकेले अपने कंधों पर फिल्म को सफलता दिलाकर उन्होंने निर्देशकों का विश्वास जीता।
4 of 12
विकी कौशल और आदित्य धर
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड को इस फिल्म ने एक नया हीरो दिया तो पहली बार फिल्म का निर्देशन करने वाले आदित्य धर जैसे निर्देशक भी उभरकर सामने आए। 'काबुल एक्सप्रेस', 'हाल-ए-दिल' और 2009 में आई 'डैडी कूल' जैसी फिल्मों में गानों के बोल लिखकर फिल्मी दुनिया में निर्देशक बनने का सपना लेकर आए आदित्य धर अपनी पहली ही निर्देशित फिल्म में लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे। यही नहीं, साल का अंत होते-होते सर्वश्रेष्ठ निर्देशन के लिए वह राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किए गए। उन्होंने फिर ट्वीट करते हुए लिखा था कि उनकी 15 साल की मेहनत अब रंग लाई। वह 15 साल से अलग-अलग काम कर फिल्मी दुनिया में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
5 of 12
Rakul Preet Singh
- फोटो : amar ujala, mumbai
'दे दे प्यार दे' फिल्म ने रकुल प्रीत सिंह को बॉलीवुड में वो पहचान दिलाई जिसके लिए उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों से बॉलीवुड का रुख किया था। उनके किरदार की तारीफ तो हुई ही थी साथ ही उनके लुक और फिटनेस की खूब चर्चा हुई। रकुल प्रीत सिंह फिल्म में अजय देवगन के साथ नजर आई थीं। उन्होंने 2009 में कन्नड फिल्मों से अपनी करियर की शुरुआत की। इस साल वह 'मरजावां' फिल्म में तारा सुतारिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ भी दिखाई दीं।
विज्ञापन
6 of 12
नवीन पॉलीशेट्टी, ताहिर राज
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' ने कई 'छिछोरों' को लोगों के दिलों में बसा दिया।डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपने करियर की शुरुआत करने वाले नवीन पॉलीशेट्टी इस फिल्म में 'एसिड' के किरदार में नजर आए और ताहिर राज बसिन 'डरेक' के किरदार में दिखाई दिए।हैदराबाद के नवीन पॉलीशेट्टी पेशे से इंजीनियर थे जिन्होंने एनआईटी भोपाल से इंजीनियरिंग का कोर्स किया था। इसके बाद उन्होंने थिएटर को अपना लिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करना शुरू किया। ताहिर राज बसिन दिल्ली के रहने वाले हैं जिन्होंने मीडिया में यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न से कोर्स किया। इसके बाद बॉलीवुड में कदम रखते हुए 'किस्मत लव पैसा दिल्ली' फिल्म से डेब्यू किया।
विज्ञापन
7 of 12
रोहित सरफ
- फोटो : सोशल मीडिया
'द स्काय इज पिंक' फिल्म से प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में फिर से दस्तक दी हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमा नहीं पाई और मिल-जुले रिव्यू मिले लेकिन सबने रोहित सुरेश सरफ की एक्टिंग की चर्चा की। 23 साल के रोहित ने बॉलीवुड में 'डियर जिंदगी' से अपने करियर की शुरुआत की।
8 of 12
विशाल जेठवा
- फोटो : अमर उजाला
जहां 23 साल के रोहित सुर्खियां बटोर रहे थे तो वहीं 'मर्दानी 2' में विलेन का किरदार निभाने वाले 25 साल के विशाल जेठवा ने अपनी एक्टिंग से सबको चौंका दिया। फिल्म की रिलीज से पहले बीबीसी से बातचीत के दौरान 'मर्दानी' रानी ने कहा था कि "जब आप इस फिल्म में विलेन का रोल करने वाले कलाकार को देखेंगे तो यकीन मानिए आप उसकी चर्चा किए बिना नहीं रह पाएंगे।" वैसा हुआ भी। टीवी पर 'भारत का वीरपुत्र- महाराणा प्रताप' में अकबर का किरदार कर चुके विशाल जेठवा को खुद भी उम्मीद नहीं होगी कि उनका बॉलीवुड में विलेन के तौर पर इस तरह का स्वागत किया जाएगा।
9 of 12
शेफाली शाह
- फोटो : amar ujala, mumbai
फिल्मों के अलावा इन वेब सीरीज ने कई कलाकारों को हीरो और हीरोइन बना दिया। शेफाली शाह
'दिल धड़कने दो' में प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह की मां के किरदार में नजर आईं शेफाली शाह ने जब पुलिस की वर्दी पहनकर 'दिल्ली क्राइम' वेब सीरीज में काम किया तो लोगों को उनका एक अलग ही रूप देखने को मिला। पुलिस अफसर वर्तिका चुतर्वेदी के इस रूप में लोगों ने उन्हें पसंद भी किया। इस किरदार के लिए उन्हें सिंगापुर में आयोजित हुए दूसरे वार्षिक एशियाई अकादमी क्रिएटिव अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ एक्टर का अवार्ड मिला।
10 of 12
जितेंद्र कुमार
- फोटो : social media
जितेन्द्र कुमार
आईआईटी में घुसने की होड़ पर बनी 'कोटा फैक्ट्री' वेब सीरीज छात्रों के दिलों को छू गई थी। इस सीरीज से चमके जितेन्द्र कुमार। जितेन्द्र कुमार खुद आईआईटी खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग पढ़े हुए हैं और 'द वायरल फीवर' के यूट्यूब चैनल पर कई किरदारों को निभाने के लिए जाने जाते हैं। इस सीरीज़ में 'जीतू भइया' का किरदार उन्होंने निभाया था।
शोभिता धुलिपाला, अर्जुन माथुर और शशांक अरोड़ा
जब जोया अख्तर की वेब सीरीज 'मेड इन हेवन' आई तो शादियों की कड़वी सच्चाई पर बनी इस सीरीज ने तूफान मचा दिया। हर कोई इस सीरीज की चर्चा करता नजर आया। शोभिता धुलिपाला, अर्जुन माथुर और शशांक अरोड़ा इस सीरीज के जरिए सीधा लोगों के दिलों में बस गए।
मनोज बाजपेयी
मनोज बाजपेयी यूं तो अपने अच्छे अभिनय के लिए जाने ही जाते हैं। 'द फैमिली मैन' वेब सीरीज ने मानो उनपर बेहतरीन कलाकार होने का एक और ठप्पा लगा दिया। इस सीरीज में दक्षिण भारत के कलाकार नीरज माधव भी हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाते नजर आए। इस साल मनोज बाजपेयी पहले पद्मश्री से सम्मानित किए गए और फिर फिल्म 'अलीगढ़' के लिए एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवार्ड से भी नवाजे गए। हाल ही में उनको 'द फैमिली मैन' के लिए क्रिटिक्स चॉइस शॉर्ट एंड सीरीज अवार्ड्स में अपने अभिनय के लिए पुरस्कार मिला।