फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादर खान ने बेटे को बॉलीवुड में लॉन्च करने से कर दिया था मना, ये काम कर पिता का नाम कर रहे रोशन

Tue, 31 Dec 2019 11:31 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
kader khan - फोटो : social media
कादर खान ने आज ही के दिन कनाडा में अंतिम सांस ली थी। कादर खान अपनी पत्नी अजरा, बेटे सरफराज और पोते-पोतियों के साथ कनाडा में रहते थे । कादर खान के आखिरी वक्त पर उनका बेटा सरफराज ही उनके साथ था। कादर खान का एक और बेटा है जिसका नाम कद्दुस है । कादर खान ने बॉलीवुड में करियर बनाया और वो एक कॉमेडियन के तौर पर सफल भी हुए लेकिन उन्होंने कभी अपने बेटों को लॉन्च करने के बारे में नहीं सोचा ।

 
विज्ञापन

2 of 7
सरफराज खान
कादर खान एक स्टार किड के तौर पर अपने बेटे सरफराज और कद्दुस को लॉन्च कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया । जानते हैं कि वो क्या वजह थी कि कादर खान अपने बेटों को बॉलीवुड में लॉन्च नहीं करना चाहते थे । एक्टर होने के चलते कादर खान के घर में एक्टिंग का माहौल था। 
विज्ञापन

3 of 7
सरफराज खान
बचपन में जब उनका बेटा सरफराज टीवी देखता तो उनका मन करता था कि वो भी एक्टिंग करें। उसी माहौल को देखते हुए सरफराज ने भी एक्टर बनने के बारे में सोचा। लेकिन सरफराज ने कभी अपने पिता को इस सपने के बारे में नहीं बताया।कादर खान नहीं चाहते थे कि उनका कोई भी बेटा एक्टर बने। 

4 of 7
सरफराज खान
उनका सपना था कि पहले सभी अपनी पढ़ाई पूरी करें। पढ़ाई पूरी करने के बाद जब सरफराज ने अपने पिता को एक्टर बनने के बारे में बताया तो उन्होंने ये कहकर मना कर दिया था कि वो कोई अमिताभ बच्चन नहीं हैं और उन पर पैसे लगाने से पहले वो दो बार सोचेंगे।
विज्ञापन

5 of 7
कादर खान सरफराज खान
पिता की ऐसी बात सुनकर सरफराज को दुख तो हुआ लेकिन उन्होंने अपने दम पर कुछ करने की ठान ली। इसे किस्मत का खेल ही कहा जाएगा कि उन्हें फिल्मों में भी काम मिल गया। वो बात अलग है कि सरफराज फिल्मों में अपनी पहचान नहीं बना पाए। कहने को तो सरफराज ने सलमान खान के साथ फिल्म 'तेरे नाम' और 'वॉन्टेड' में काम किया। लेकिन एक हीरो के तौर पर सफलता उनसे कोसों दूर रही। 
विज्ञापन

6 of 7
सरफराज खान
हीरो ना बन पाने से सरफराज हताश नहीं हुए। सरफराज तो हीरो नहीं बन पाए लेकिन आज वो बॉलीवुड को कई नए एक्टर दे चुके हैं । सरफराज आज अपनी एक एक्टिंग अकेडमी चला रहे हैं जिसमें वो नए लड़के-लड़कियों को एक्टिंग वर्कशॉप कराते हैं। इसके अलावा सरफराज का अपना एक थियेटर ग्रुप भी है जो कल के कलाकार इंटरनेशनल थियेटर कंपनी के नाम से है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सरफराज खान
इसके बैनर तले वो कई प्ले कर चुके हैं। 'ताश के पत्ते', 'लोकल ट्रेन', 'बड़ी देर की मेहरबान आते आते' जैसे कई नाटकों के जरिए सरफराज खान ने थियेटर की दुनिया में अपना नाम कमाया है। सरफराज अपने पिता कादर खान को कई फिल्मों में असिस्ट भी कर चुके हैं। इसके अलावा वो कई प्रोडक्शन कंपनी भी चला रहे हैं। आज सरफराज फिल्मों के बादशाह भले ही ना हों लेकिन थियेटर और प्रोडक्शन में उनकी कोई सानी नहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें