फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सेलिब्रिटीज को तलाक लेना पड़ा महंगा, ऋतिक को तो लगा था 400 करोड़ का फटका

Sun, 06 Dec 2020 11:09 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड के सबसे महंगे तलाक - फोटो : File Photo
बॉलीवुड में जितनी जल्दी शादियां होती हैं उतनी जल्दी ही टूट भी जाती हैं। लेकिन इन सितारों को शादी करने से ज्यादा महंगा शादी का टूटना पड़ता है। बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स, डायरेक्टर और एक्ट्रेसेज हैं जो तलाकशुदा हैं। इनके बीच घरेलू अनबन और एक-दूसरे को चीटिंग करने के चलते नौबत तलाक तक आ पहुंचती है। ऐसे में इनके पास भी तलाक के अलावा कोई और चारा नहीं बचता। आखिर में दोनों आपसी सहमति से अलग हो जाते हैं। लेकिन एक दूसरे से अलग होने के बदले इन्हें तगड़ी रकम भी चुकाना पड़ती है। इस पैकेज में आपको बताते हैं बॉलीवुड में हुए अब तक के सबसे महंगे तलाक के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
फरहान अख्तर और अधुना भंबानी - फोटो : फाइल फोटो
फरहान अख्तर- अधुना
फरहान अख्तर ने अपनी पत्नी अधुना से साल 2016 में तलाक लिया था। फरहान ने इस तलाक के लिए अधुना को मोटी रकम चुकाई थी। हालांकि इस बात का खुलासा तो नहीं किया गया कि कितनी रकम अधुना को दी गई थी। इसके अलावा 10 हजार स्क्वेयर फीट का बंगला भी फरहान ने अधुना को एलिमनी के तौर पर दिया था।
विज्ञापन

3 of 6
संजय दत्त, रिया पिल्लई - फोटो : फाइल फोटो
संजय दत्त- रिया पिल्लई
अभिनेता संजय दत्त ने साल 1998 में अपनी दूसरी पत्नी रिया पिल्लई को तलाक दिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो संजय ने रिया को तलाक के बाद एक मुश्त रकम नहीं दी। बल्कि संजय अब तक रिया का खर्च उठा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने रिया को एक सी फेसिंग फ्लैट और लग्जरी कार भी एलिमनी के रूप में दी थी।

4 of 6
करिश्मा कपूर और संजय कपूर - फोटो : फाइल
करिश्मा कपूर- संजय कपूर
करिश्मा कपूर ने शादी के कुछ साल बाद अपने पति संजय कपूर को तलाक दे दिया था। इन दोनों के बीच काफी अनबन हुआ करती थी जिसके चलते दोनों साल 2016 में एक दूसरे से अलग हो गए। तलाक के बाद संजय ने करिश्मा कपूर को सात करोड़ रुपये दिए थे। इसके अलावा दोनों बच्चों के नाम पर संजय ने 14 करोड़ के बॉन्ड खरीद कर दिए थे। साथ ही एक घर भी करिश्मा को दिया था।
विज्ञापन

5 of 6
सैफ, अमृता - फोटो : फाइल फोटो
सैफ अली खान- अमृता सिंह
सैफ अली खान और अमृता सिंह न शादी के 10 साल बाद साल 2004 में एक दूसरे को तलाक दे दिया था। तलाक के बाद एलिमनी के रूप में सैफ ने अमृता को पांच करोड़ रुपये दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुजैन खान, ऋतिक रोशन - फोटो : फाइल फोटो
ऋतिक रोशन- सुजैन खान
बॉलीवुड में अब तक का सबसे महंगा तलाक सुजैन खान और ऋतिक रोशन का माना जाता है। सुजैन और ऋतिक ने शादी के 14 साल बाद साल 2014 में तलाक ले लिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक ने सुजैन को एलिमनी के रूप में करीब 400 करोड़ रुपये दिए थे। हालांकि दोनों के बीच अब दूरियां खत्म होती दिखाई देती हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं।

पढ़ें: निकाह के बाद शौहर के साथ कश्मीर की वादियों में पहुंची सना खान, इस अंदाज में आईं नजर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें