दिल्ली क्राइम
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल अनिल कपूर ने वेब सीरीज दिल्ली क्राइम के एम्मी अवॉर्ड मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया, 'मैंने पहले भी एक बार कहा था और फिर से कहूंगा क्योंकि वे इसके लायक हैं। बधाई हो टीम दिल्ली क्राइम। हमारे लोगों को अंतराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने से अच्छा लगा।' इस पोस्ट में उन्होंने दिल्ली क्राइम की अभिनेत्री शेफाली शाह को भी टैग किया।
अनिल कपूर के इस ट्वीट पर अनुराग कश्यप ने मजाक करते लिखा, 'कुछ योग्य लोगों को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलने पर अच्छा लग रहा है। वैसे आपका ऑस्कर किधर है? नहीं? अछा ... नॉमिनेशन?