ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों देखने लायक बहुत कुछ है। ऐसे में कन्फ्यूजन होना लाजमी है कि क्या देखें और क्या नहीं। अमेजॉन प्राइम, नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार, वूट, सोनी लिव इन प्लेटफॉर्म पर कॉमेडी, एक्शन, थ्रिल और रोमांस से भरपूर कंटेट मौजूद हैं। लेकिन अगर आप इनपर कोई फिल्म या वेब सीरीज नहीं देखना चाहते हैं तो इस वीकेंड बोल्ड वेब सीरीज भी देख सकते हैं। बोल्ड वेब सीरीज का नाम आते ही जहन में दो प्लेटफॉर्म घूमने लगते हैं, पहला तो उल्लू टीवी और दूसरा ऑल्ट बालाजी। लेकिन आज हम आपको ऑल्ट बालाजी पर मौजूद बेहद ही बोल्ड वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, लेकिन इन्हें आप गलती से भी सबके सामने देखने की भूल न करें।