abhay deol, Preity Zinta,Sussanne Khan
- फोटो : insta
आज एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भले ही बड़े पर्दे से दूर हों लेकिन वह बॉलीवुड में अपने खास दोस्तों से हमेशा टच में रहती हैं। आज एक्ट्रेस ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह, सुजैन खान और अभिनेता अभय देओल मुस्कुराते हुए पोज करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रीति जिंटा ने लिखा- "कितनी मज़ेदार शाम है जो बीते कल की याद दिलाती है, वर्तमान में हंसती है और भविष्य में सभी बेहतरीन चीजों की आशा करती है।"