सिकंदर
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान की फिल्म ‘सिकंदर’
सलमान खान की 'सिकंदर' में दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने-माने कलाकार काम कर रहे हैं। इसमें काजल अग्रवाल, रश्मिका मंदाना, किशोर और सत्यराज शामिल हैं। रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल साउथ की सबसे चर्चित अभिनेत्रियां हैं। वहीं साउथ फिल्म ‘बाहुबली’ में कटप्पा का किरदार निभाकर पैन इंडिया में मशहूर हुए सत्यराज भी एक अहम किरदार सलमान की ‘सिकंदर’ में करेंगे। वहीं साउथ के एक नामी एक्टर किशोर भी फिल्म का हिस्सा हैं, यह कलाकार दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपनी वर्सटाइल एक्टिंग के लिए जाना जाता है। इस फिल्म को एआर मुरुगादॉस ने निर्देशित किया है।