Zameer Golden Jubliee: शम्मी कपूर, सायरा बानो, अमिताभ बच्चन, मदन पुरी और विनोद खन्ना अभिनित फिल्म 'जमीर' की आज गोल्डन जुबली है। इस खास मौके पर आइए जानते हैं फिल्म से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।
21 मार्च, 1975 को रिलीज हुई फिल्म 'जमीर' की आज गोल्डन जुबली है, यानी आज फिल्म को रिलीज हुए पूरे 50 साल हो गए हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, सायरा बानो, शम्मी कपूर, विनोद खन्ना और मदन पुरी जैसे बड़े सितारों ने काम किया था। इसे रवि चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था और बी.आर. चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म की कहानी और इसके गाने उस समय खूब पसंद किए गए थे। आइए, जानते हैं इस फिल्स से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।
विज्ञापन
2 of 6
देव आनंद की फिल्म पर आधारित है फिल्म 'जमीर'
- फोटो : एक्स
देव आनंद की फिल्म पर आधारित थी 'जमीर'
'जमीर' की कहानी 1960 में आई देव आनंद की फिल्म 'बम्बई का बाबू' से प्रेरित थी, जिसमें देव आनंद ने मुख्य भूमिका निभाई थी। लेकिन 'जमीर' में इस कहानी को नए ढंग से पेश किया गया। इसमें एक इंसान की पहचान और परिवार के प्यार की भावनाओं को खूबसूरती से दिखाया गया।
विज्ञापन
3 of 6
अमिताभ का किरदार
- फोटो : एक्स
अमिताभ का किरदार
'जमीर' में अमिताभ बच्चन ने बादल का रोल निभाया, जो एक कैदी होता है और उसे एक अमीर घराने का बेटा बनने के लिए कहा जाता है।
4 of 6
शम्मी कपूर की एनर्जी थी कमाल
- फोटो : IMDB
शम्मी कपूर की एनर्जी
शम्मी कपूर ने 'जमीर' में ठाकुर महाराज सिंह का रोल निभाया था, जो घोड़ों का शौकीन होता है। जानकारी के अनुसार, शूटिंग के दौरान शम्मी सेट पर सबको हंसाते रहते थे और माहौल को हल्का रखते थे।
विज्ञापन
5 of 6
फिल्म का संगीत हुआ था प्रसिद्ध
- फोटो : एक्स
फिल्म का संगीत
'जमीर' के संगीतकार सपन चक्रवर्ती थे। इस फिल्म के ज्यादातर गाने उस समय सुपरहिट गानों की लिस्ट में शुमार थे। "फूलों की सेज चुराकर ले गए चोर" और "अभी अभी थी दुश्मनी" जैसे गाने आज भी लोगों को याद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन गानों की शूटिंग के दौरान सायरा बानो और अमिताभ की जोड़ी को देखने के लिए सेट पर भीड़ जमा हो जाती थी।
फिल्म का एक सीन कई बार फिल्माया गया था
- फोटो : एक्स
फिल्म का एक सीन कई बार फिल्माया गया था
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में एक सीन है जहां बादल (अमिताभ) अपनी सच्चाई सबके सामने रखता है कि वो असली चिम्पू नहीं है। इस सीन को शूट करने में अमिताभ को थोड़ा वक्त लगा, क्योंकि वे चाहते थे कि भावनाएं सही से सामने आएं। कहते हैं कि इस सीन को परफेक्ट करने के लिए कई रीटेक हुए थे।