दुनिया भर में आज क्रिसमस सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस मौके पर सभी अपने परिवार और करीबियों के साथ इस खास दिन को एंजाय कर रहे हैं। हालांकि, बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज इस साल क्रिसमस में अपने घर नहीं जा पाईं। ED ने उन्हें देश से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी है। ऐसे में अभिनेत्री को इस बार परिवार से दूर अकेले ही यह त्योहार मनाना होगा।
दरअसल, कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ ठगी मामले में जैकलीन का नाम सामने आने से ही उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। मामले में प्रवर्तन निदेशालय कई बार जैकलीन से पूछताछ कर चुका है। इसके साथ ही ईडी आरोपी सुकेश की तरफ से दिए गए सारे तोहफे जब्त करने की प्रोसेस में है। यह पहली बार नहीं है जब प्रवर्तन निदेशालय ने जैकलीन को भारत से बाहर जाने के लिए मना किया हो। इससे पहले एक्ट्रेस को अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट के चलते रियाद जाना था, लेकिन ईडी ने उन्हें मुंबई एरयपोर्ट पर ही रोक लिया था।