नोरा फतेही
- फोटो : Instagram/norafatehi
ईओडब्ल्यू की पूछताछ में नोरा से आगे बीएमडब्ल्यू कार के बारे में भी पूछा गया, जिस पर एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था क्योंकि उनके पास पहले से बीएमडब्ल्यू कार थी। इस दौरान उनका लीना और पिंकी से भी कनेक्शन खंगाला गया और सवाल किया गया कि क्या वह कार्यक्रम में लीना और पिंकी से मिली थीं, या कोई तोहफा लिया था। नोरा ने अधिकारियों को जवाब देते हुए कहा- वह लीना से एक कार्यक्रम में मिलीं और उन्हें एक गुच्ची बैग व आईफोन गिफ्ट किया, इसके साथ ही लीना ने अपने पति को भी कॉल पर लिया, क्योंकि वह नोरा की बहुत ही प्रशंसक थी। इस बार उन्हें बताया गया कि बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की जा रही है।