नोरा फतेही
- फोटो : Instagram/norafatehi
नोरा ने बताया कौन-कौन था मौजूद
नोरा फतेही से ये भी पूछा गया कि सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉल ने इस प्रोग्राम की घोषणा की थी कि नोरा को एक कार गिफ्ट के रूप में दी जा रही है? जिसका जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा, ‘जब कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी तो वहां पर वीडियो ग्राफर के साथ दो लोग और भी थे, जिन्होंने मेरे को उपहार दिया और मेरे साथ तस्वीर ली। वो वीडियो शूट भी कर रहे थे जब वो मुझे बड़ा हरे रंग का गुची बॉक्स और आईफोन दे रहे थे’।