सोमवार के साथ नए हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी पांच हसीनाओं के बारे में बताएंगे, जो 45 का पड़ाव पार कर चुकी हैं और आज भी फिटनेस के दम पर उतनी ही खूबसूरत दिखती हैं। ये अभिनेत्रियां सोशल मीडिया पर योग और प्राणायाम करते हुए फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। जिसे देखना फैंस के लिए किसी मोटिवेशन से कम नहीं होता।