फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year Celebration: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के साथ समंदर के बीच मनाया नया साल, शेयर की रोमांटिक फोटो

Mon, 03 Jan 2022 11:45 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
priyanka, nick jonas - फोटो : instagram/priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो भले ही देश से बाहर हों लेकिन हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा को उनके काम के लिए तो जाना ही जाता है, इसके अलावा वे सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं। प्रियंका अक्सर ही अपनी और पति निक जोनस की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनकी हर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर छा जाती है। अभी हाल ही में निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से नए साल पर तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें दोनों ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे थे। जिसमें प्रियंका और निक दोनों ने ही रेड कलर का आउटफिट पहना है। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक दोनों समंदर के बीच बोट पर रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम/priyankachopra
समंदर के बीच सनबाथ लेती नजर आईं प्रियंका-
प्रियंका ने भागदौड़ से दूर समंदर के बीच नए साल के इस स्पेशल मूमेंट को सेलिब्रेट किया है। प्रिंयका ने एक दूसरी तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वे सनबाथ लेती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका को लुक बेहद बोल्ड लग रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
प्रियंका निक - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका ने निक के साथ एक और तस्वीरे शेयर की है। जिसमें समंदर के बीच बोट पर हल्की धूप में वे निक के साथ हैं। ये तस्वीरें ब्रेकफास्ट के टाइम की लग रही हैं। दोनों ने ही सनग्लास पहने हुए हैं। प्रियंका ने पाउट बनाते हुए सेल्फी क्लिक की है तो वहीं निक भी मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
priyanka chopra - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन मूड की तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चश्मा पहना हुआ है और उनके चश्मे पर  हैप्पी न्यू ईयर का डिजाइन बना हुआ है। इसके अलावा भी न्यू ईयर सेलिब्रेट करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कई तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए फैंस को नए साल की शुभकामनाएं भी दी हैं। प्रियंका ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, परिवार और दोस्तों के लिए बहुत आभारी। यहां जीवन का जश्न मनाने के लिए है। 2022, नववर्ष की शुभकामनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें