फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monday Flashback: जब नूतन ने सेट पर जड़ा था संजीव कुमार के थप्पड़, इस बात से थीं नाराज

Mon, 22 Aug 2022 10:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नूतन-संजीव कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अपने दौर की दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार रहीं नूतन बेहद सौम्य और शांत स्वभाव की थीं। सेट पर वह अपने काम से काम रखा करती थीं। अपने को-स्टार्स के साथ कभी उनकी अनबन नहीं हुआ करती। मगर, एक रोज ऐसा हुआ कि गुस्से से तमतमाई नूतन ने फिल्म के सेट पर अपने को-एक्टर को सरेआम तमाचा जड़ दिया। वह एक्टर कोई और नहीं, बल्कि संजीव कुमार थे। हमेशा चुप रहने वाली नूतन का ऐसा गुस्सा सेट पर मौजूद सभी लोगों को हैरान कर गया। बाद में पता चला कि एक अफवाह की वजह से यह हुआ।
विज्ञापन

2 of 4
नूतन - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ष 1969 में फिल्म 'देवी' की शूटिंग चल रही थी। इस फिल्म में नूतन के को-एक्टर संजीव कुमार थे। नूतन सेट पर अकेले ही रहना पसंद करतीं। वह ज्यादा किसी से बात नहीं करती थीं। मगर, धीरे-धीरे संजीव कुमार से उनकी दोस्ती बढ़ी। लेकिन, दूसरी तरफ इस बढ़ती दोस्ती पर न जाने कहां से अफेयर की अफवाहें उड़ने लगीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे लेकर खबरें भी छपने लगी थीं, जबकि उस वक्त तक नूतन शादी कर चुकी थीं और वह एक बेटे की मां थीं।  
विज्ञापन

3 of 4
नूतन का अभिनय आपको बेसाख्ता उनकी तरफ खींचता है। ठीक वैसे ही, जैसे आप किसी प्लेटफॉर्म के किनारे पर खड़े हों और ठीक बगल से गुजरती ट्रेन आप को अपनी तरफ खींचती है। - फोटो : Social Media
एक दिन फिल्म 'देवी' के सेट पर नूतन की नजर एक मैगजीन पर गई। उसके जरिए नूतन को भी अपने और संजीव कुमार के अफेयर की बात पता चली। यह बात नूतन को कतई पसंद नहीं आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें जब ये पता चला कि खुद संजीव कुमार ने यह अफवाह फैलाई है तो उनके गुस्से का ठिकाना ही नहीं रहा। उन्हें इतना गुस्सा आया कि उन्होंने भरे सेट पर संजीव कुमार के तमाचा जड़ दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक नूतन ने इस बात का जिक्र वर्ष 1972 में एक इंटरव्यू के दौरान किया था।
विज्ञापन

4 of 4
नूतन - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि नूतन ने नेवी ऑफिसर रजनीश बहल से शादी की थी। शादी के बाद यह बताया गया कि वह फिल्मों में काम नहीं करेंगी, लेकिन बेटे मोहनीश बहल के पैदा होने के बाद भी उन्हें एक से बढ़कर एक रोल मिलते रहे, जिसके चलते नूतन वापस फिल्में करने लगीं। नूतन ने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीता उन्होंने देव आनंद, सुनील दत्त से लेकर राज कपूर तक के साथ काम किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें