चिरंजीवी
- फोटो : Twitter
इस फिल्म से शुरू किया करियर
चिरंजीवी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1978 में आई फिल्म 'प्रणाम खरीदू' से की थी, लेकिन उन्हें पहचान फिल्म 'मना पूरी पंडावुलू' से मिली थी। हालांकि, कम ही लोग जानते हैं चिरंजीवी अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'पुनाधिरल्लू' से करने वाले थे, जो साल 1978 में रिलीज हुई थी। लेकिन किन्ही कारणों से ऐसा हो नहीं पाया। ये भी सच है कि अभिनेता कम ही समय में तेलुगू सिनेमा का चमकता हुआ सितारा बन गए थे। इसके बाद अभिनेता ने धीरे-धीरे कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी काम किया।