फिल्म इंडस्ट्री में दो कलाकारों के बीच प्रेम कोई नई बात नहीं है। बॉलीवुड में तमाम प्रेम कहानियां और प्यार के दिलचस्प किस्से सुनने को मिल जाएंगे। इन्हीं में एक किस्सा है, फिल्म निर्माता-निर्देशक और राइटर सावन कुमार टाक और मीना कुमारी की मोहब्बत का। मीना कुमारी वर्ष 1972 में इस दुनिया को अलविदा कह गई थीं, वहीं सावन कुमार टाक लंबी बीमारी के बाद बीते 25 अगस्त 2022 को इस दुनिया से विदा हो गए। मगर इनकी प्यार की कहानी हमेशा जिंदा रहेगी, जिसमें सिर्फ त्याग की भावना देखने को मिलेगी। कैसे शुरू हुआ था इनका प्यार और किस मोड़ तक गया, आइए जानते हैं...