फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटर का काम छोड़ ये एक्टर बना था बॉलीवुड का स्टंट मास्टर, आज बेटा बड़े-बड़े एक्टर्स को देता है काम

Mon, 02 Dec 2019 08:24 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
mb shetty - फोटो : social media
70 के दशक में भी फिल्मों में स्टंट पर काफी जोर दिया जाता था। स्टंट के साथ फिल्म में विलेन की भी बहुत अहमियत होती थी। बिना विलेन के फिल्म की कहानी अधूरी ही मानी जाती थी। उस दौर में एक ऐसा एक्टर बॉलीवुड में आया जिसने अपने स्टंट से बड़े-बड़े दिग्गजों को टक्कर दी थी। इस एक्टर का नाम था एम बी शेट्टी।

विज्ञापन

2 of 8
mb shetty - फोटो : social media
दरअसल एम बी शेट्टी जो 70 के दशक में मशहूर विलेन रहे और आगे चलकर बॉलीवुड के मशहूर स्टंटमैन बने। बता दें कि एम बी शेट्टी मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के पिता थे। एम बी शेट्टी ने अपने करियर की शुरुआत फाइट इंस्ट्रक्टर के तौर पर की थी। इसके बाद वो एक्शन डायरेक्टर बने और फिर एक्टर।
विज्ञापन

3 of 8
mb shetty - फोटो : social media
एम बी शेट्टी ने 1957 में एक्टिंग में अपने कदम रखे। उन्होंने 'द ग्रेट गैंबलर', 'त्रिशूल' 'डॉन', 'कसमें वादे' जैसी दर्जनों फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जौहर दिखाया। एक्टिंग के अलावा एम बी शेट्टी ने कई फिल्मों में स्टंट कॉर्डिनेटर, फाइट कंपोजर, स्टंट कपोजर और स्टंट मास्टर के तौर पर काम किया। 

4 of 8
mb shetty - फोटो : mb shetty
इन फिल्मों में 'जब प्यार किसी से होता है (1961), 'कश्मीर की कली', 'सीता और गीता', 'डॉन' और 'द ग्रेट गैंबलर' जैसी फिल्में शामिल हैं। ऐसा कहा जाता है कि एम बी शेट्टी जैसा एक्टर और स्टंट मास्टर ना तो कभी हुआ और ना ही कभी होगा, वहीं सफलता के इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने जी-तोड़ मेहनत की।
 
विज्ञापन

5 of 8
mb shetty - फोटो : social media
एम बी शेट्टी पहले मुंबई के एक रेस्टोरेंट में वेटर के तौर पर काम करते थे। उनकी पढ़ाई में कोई दिलचस्पी नहीं थी जिसकी वजह से उनके पिता ने उन्हें मुंबई भेज दिया । ये सोचकर कि वहां वो कोई ना कोई काम सीखकर रोजी-रोटी कमा लेंगे।मुंबई आकर एम बी शेट्टी ने पहले वेटर का काम किया, लेकिन उसमें भी उनका मन नहीं लगा और उन्होंने बॉक्सिंग में एंट्री की। 
विज्ञापन

6 of 8
mb shetty - फोटो : social media
बॉक्सिंग में एम बी शेट्टी ने जबरदस्त कमाल दिखाया। बॉक्सिंग में उन्होंने एक बाद एक कई टूर्नामेंट जीते। तकरीबन 8 सालों तक एम बी शेट्टी ने बॉक्सर के तौर पर काम किया। उन्हें एक्शन और स्टंट से इस कदर लगाव था कि वो अपने घर में चारों तरफ दुनिया के मशहूर विलेन की फोटो लगाए रहते, लेकिन एक हादसा ऐसा हुआ जिसने एम बी शेट्टी को सभी से दूर कर दिया। 
विज्ञापन

7 of 8
mb shetty - फोटो : social media
कहा जाता है कि अपने ही घर में फिसलकर गिर गए जिससे उन्हें काफी चोट लगी। एक तो पहले से ही स्टंट करने के दौरान उन्हें टांगों में काफी चोट लग चुकी थी। इसके साथ ही शराब के शौकीन बताए जाते हैं। इन सबका उन पर बुरा असर हुआ...शायद यही वजह रही कि जब वो घर में फिसलकर गिरे तो उबर नहीं पाए और इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन

8 of 8
rohit shetty - फोटो : social media
एम बी शेट्टी की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया जब उनके पास कोई फिल्म नहीं रही और गुजारा करना भी मुश्किल हो गया। ऐसे में काम करने के लिए उनकी पत्नी को आगे आना पड़ा था। बता दें कि अब उनके बेटे रोहित शेट्टी बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर बन गए हैं । उन्होंने अब कई हिट फिल्में दी हैं । रोहित की फिल्मों में भी एक्शन की भरमार होती है । रोहित शेट्टी अजय देवगन से लेकर शाहरुख खान तक के साथ काम कर चुके हैं। वहीं जल्दी ही वो अक्षय कुमार के साथ फिल्म सूर्यवंशी लेकर आ रहे हैं।
 

मर्दानी 2 की पुलिस अधीक्षक अब बनेंगी न्यूज एंकर, फिल्म के प्रचार के लिए रानी मुखर्जी का नया पैतरा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें