rishi kapoor
- फोटो : अमर उजाला
तेलंगाना के हैदराबाद में 27 साल की एक पशु चिकित्सक के साथ रेप के बाद हत्या की घटना झकझोर कर रख दिया है। इस घटना को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है। आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स भी इस घटना पर लगातार अपना गुस्सा जता रहे हैं। अक्षय कुमार, सलमान खान, वरुण धवन जैसे बड़े स्टार्स अरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग कर चुके हैं। अब अभिनेता ऋषि कपूर ने अरोपियों को फांसी देने का समर्थन किया है।
#KabTakNirbhaya: ऋषि कपूर ने किया फांसी देने का समर्थन, बोले- इसे रोकना होगा