फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खूंखार विलेन ने लोगों में पैदा कर दिया था खौफ, दर्दनाक बीमारी ने बदल दी सूरत

Mon, 12 Aug 2019 09:30 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
rami reddy - फोटो : social media
गुमनाम सितारे कॉलम में आज हम आपको ऐसे स्टार के बारे में बताने जा रहे हैं जो हिंदी और साउथ सिनेमा का खूंखार विलेन हुअा करता था । फिल्मों में खौफ और दहशत का पर्याय बन चुके इस एक्टर ने विलेन के तौर पर अलग पहचान बना ली थी । कुछ लोग तो उनसे असल जिंदगी में भी डरने लगे थे। ये एक्टर थे रामी रेड्डी जिन्होंने साल 1990 में आई फिल्म 'प्रतिबंध' में अन्ना नाम के विलेन का किरदार निभाया।
विज्ञापन

2 of 7
रामी रेड्डी
हर फिल्म में उनका किरदार और लुक इतना भयानक और क्रूर होता था कि लोग देखते ही सकपका जाते थे, लेकिन फिल्मी परदे पर खौफ और डर का पर्याय बन चुके इस एक्टर की असल जिंदगी काफी दर्दनाक रही।
विज्ञापन

3 of 7
रामी रेड्डी
90 के दशक में फिल्मों में विलेन का किरदार निभाकर रामी रेड्डी सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे थे। काफी फिल्मों के ऑफर उनके पास थे, लेकिन जल्द ही वो वक्त आ गया जब बॉलीवुड ने इस हीरे को भुला दिया और फिर मजबूरी में रामी रेड्डी को साउथ फिल्मों को रुख करना पड़ा।

सैफ और करीना की शादी में ऐसी नजर आई थीं सारा, अमृता ने सजाया था, लुक था बड़ा प्यारा

4 of 7
रामी रेड्डी
रामी रेड्डी ने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्मों से की थी, लेकिन जब बॉलीवुड से ऑफर मिला तो वो खुद को रोक नहीं पाए और बॉलीवुड में अपने कदम जमाने आ गए, लेकिन यहां मिली बेरुखी से आहत रामी रेड्डी फिर से साउथ फिल्मों की तरफ मुड़ गए।
विज्ञापन

5 of 7
रामी रेड्डी
खैर, साउथ फिल्मों में रामी रेड्डी का सिक्का जमने लगा और फिर वो वहां के पॉपुलर विलेन में से एक बन गए। एक्टिंग के अलावा रामी रेड्डी ने डायरेक्शन और प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाया लेकिन उसमें उन्हें कोई सफलता नहीं मिली । फिर रामी की जिंदगी में सबसे भयानक मोड़ आया जब एक गंभीर बीमारी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन

6 of 7
रामी रेड्डी
रामी को लीवर में दिक्कत हो गई थी जिसकी वजह से वो अक्सर बीमार रहने लगे। रामी रेड्डी ने सभी से कन्नी काट ली और पब्लिक जगहों से भी उन्होंने दूरी बना ली। सालों बाद जब रामी एक इवेंट के दौरान सभी के सामने आए तो हर कोई चौंक गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रामी रेड्डी
रामी काफी कमजोर और दुबले-पतले हो गए थे। कहा जाता है कि रामी को कैंसर हो गया था जिसकी वजह से उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया था...सिर्फ हड्डियों को ढांचा-भर रह गए थे रामी रेड्डी...और फिर एक दिन रामी रेड्डी फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह गए ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें