कंगना रणौत हमेशा अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। वह बॉलीवुड में पंगा गर्ल के नाम से भी जानी जाती हैं। अभिनेत्री अपनी आने वाली फिल्म तेजस को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी फिल्म को लेकर अपडेट दिया था। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने उस रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें दावा किया गया था कि कंगना ने फिल्म रिवॉल्वर रानी में वीर दास को कथित तौर पर किस किया था, जिससे उनके होठों से खून बहने लगा था। बीती रात एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की जिसमें उन्होंने ऋतिक रोशन के बारे में बात की है।