फिल्म इंडस्ट्री में बोल्ड अभिनेत्री का तमगा हासिल करने वाली बख्तावर खान उर्फ सोनम शोहरत के मामले में बुलंदी पर पहुंची। उनका स्टारडम ऐसा था कि फिल्म निर्माता-निर्देशक अपनी फिल्म में लेने के लिए उनके पास लाइन लगाकर खड़े रहते तो दर्शक उनकी एक झलक पाने को तरसते। जिस दौर में अभिनेत्री बोल्ड सीन के नाम पर फिल्म इंडस्ट्री से तौबा कर लेतीं, सोनम ने उस दौर में हद दर्जे के बोल्ड सीन देकर एक ट्रेंड सेट किया। मगर, एक वक्त ऐसा आया कि उन्होंने अचानक ही बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। सभी को इस बात की हैरानी हुई कि करियर के इस मुकाम पर एकाएक सोनम ने ऐसा क्यों किया? आज भी लोग इसकी वजह जानना चाहते हैं। इसका जवाब हो सकता है अंडरवर्ल्ड...