कार्तिकेयन 2
- फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिकेयन 2
चंदू मोंडेटी द्वारा निर्देशित 'कार्तिकेयन 2' बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। यह 2014 में आई फिल्म का सीक्वल है, जिसे दर्शक पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म में निखिल सिद्धार्थ, आदित्य मोहन, अनुपमा परमेश्वरन और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के हिंदी वर्जन को भी काफी पसंद किया जा रहा है। दो दिनों में हिंदी बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 35 लाख रुपये कमा चुकी है। वहीं, तीसरे दिन के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को 'कार्तिकेयन 2' ने 6 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। अब फिल्म की कमाई 16.60 करोड़ रुपये हो गई है।