बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सिर्फ अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 का जलवा है। हर तरफ ये फिल्म छाई हुई है। वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर तो फिल्म 200 करोड़ की कमाई कर चुकी है, लेकिन अभी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा छूना बाकी है। इसके अलावा शुक्रवार को आयुष्मान खुराना की एन एक्शन हीरो रिलीज हुई थी। जो कि बेहद सुस्त रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है। वहीं वरुण धवन की भेड़िया भी अब टिकड़ खिड़की पर फिसड्डी साबित होती दिख रही है। तो चलिए जानते हैं सोमवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की है।