फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bina Rai Death Anniversary: वो 'अनारकली' जिसकी हर अदा के थे हजारों दीवाने, ऐसे हुई थी फिल्मों में एंट्री

Tue, 06 Dec 2022 08:45 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बीना राय - फोटो : social media
हिंदी सिनेमा में अगर बात अनारकली की हो तो सबसे पहले जहन में नाम आता है मधुबाला का, लेकिन यह भी सच है कि अनारकली के किरदार की बात होते ही बीना राय का जिक्र जरूर होता है, क्योंकि फिल्म मुगल-ए-आजम की रिलीज से सात साल पहले वह अनारकली के किरदार में छाप छोड़ चुकी थीं। सिनेमा जगत में कई अभिनेत्रियां ऐसी रही हैं जिन्होंने न सिर्फ अपनी खूबसूरती और दमदार अभिनय से लोगों के दिलों पर राज किया बल्कि अपने किरदारों से एक अमिट छाप छोड़ी है, जो आज तक कायम है। इन्हीं में से एक रहीं बीना राय। जिन्हें 'ताजमहल', 'घूंघट' और अनारकली जैसी फिल्मों के लिए आज भी याद किया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि फिल्मीं दुनिया में कैसे हुए थी बीना राय की एंट्री।
विज्ञापन

2 of 5
बीना राय - फोटो : insta
अभिनेत्री बीना राय ने फिल्म 'अनारकली' से अपने अभिनय का लोहा मनवाया था। वह भले ही उस जमान की अभिनेत्री रहीं हो जब पर्दे पर सब कुछ ब्लैक एंड व्हाइट था लेकिन बीना राय का अभिनय हर किरदार में रंग भर देता था।  बीना राय की पैदाइश 1931 में लाहौर में हुई थी और उनका असली नाम कृष्ण सरीन था। बंटवारे के समय बीना राय का परिवार कानपुर में बस गया। वहीं बीना राय ने लखनऊ में आकर आईटी कॉलेज में दाखिला लिया और यहीं से उनके मन में अभिनय की नींव पड़ी।
विज्ञापन

3 of 5
बीना राय - फोटो : insta
बीना राय अपने कॉलेज के नाटकों के मंचन आदि में भाग लिया करती थीं और अखबार में टैलेंट कंटेस्टेंट का विज्ञापन देखने के बाद उन्होंने फिल्मों में जाने का मन बना लिया। हालांकि इस बारे में उनके घर वालों को नहीं पता था। बताया जाता है कि बीना राय अपने घरवालों के सामने मुंबई जाने की जिद पर अड़ गईं और आखिरकार उनकी यह जिद मान ली गई। इसके बाद उन्होंने कॉन्टेस्ट के लिए आवेदन किया और वह जीत भी गईं।

4 of 5
बीना राय - फोटो : social media
बतौर अभिनेत्री बीना राय की पहली फिल्म किशोर साहू की 'काली घटा' थी। कहा जाता है कि कृष्णा सरीन को बीना राय नाम देने वाले निर्देशक किशोर साहू ही थे। 1951 में रिलीज हुई यह फिल्म तो खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन बीना की खूबसूरती ने अपना जादू बिखेर दिया और निर्माता उन्हें अपनी फिल्मों में लेने लगे। फिर फिल्म अनारकली से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली। इसके बाद फिल्म मुगल-ए-आजम में भी अनारकली के किरदार के लिए बीना राय को अप्रोच करने की बात चली हालांकि बात नहीं बन पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बीना राय - फोटो : social media
अपने 15 साल के करियर में बीना राय ने  कुल 19 फिल्में की थी और फिल्म घूंघट के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर अवार्ड भी मिला था। बीना राय ने अभिनेता प्रेम नाथ से शादी की थी और घर गृहस्थी में रम गईं। उनके दो बेटे प्रेम किशन और कैलाश नाथ हैं। 6 दिसंबर साल 2009 में बीना राय ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें