बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतारः द वे ऑफ वॉटर' का जलवा देखने को मिल रहा है। हॉलीवुड की इस फिल्म के सामने बॉलीवुड फिल्मों का क्रेज भी फीका पड़ता नजर आ रहा है। एक ओर बॉक्स ऑफिस पर 'अवातर 2' धमाल मचा रही है, तो रणवीर सिंह की 'सर्कस' की हालत खस्ता होती जा रही है और अजय देवगन की 'दृश्यम 2' छह हफ्तों बाद भी अपनी पकड़ बनाए हुए है। तो चलिए जानते हैं कि मंडे टेस्ट में किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी है।