बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के हिसाब से सोमवार का दिन कुछ ज्यादा खास नहीं रहा। इस दिन सिनेमाघरों में लगी फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर', 'सर्कस' और 'दृश्यम 2' में से कुल मिलाकर सिर्फ जेम्स कैमरून की फिल्म ने ही अच्छा कलेक्शन किया है। अगर हम बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली फिल्म 'दृश्यम 2' के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अपने 39वें दिन लाखों में कमाई की है। यानी अजय देवगन की फिल्म ने अब तक कुल 228.70 करोड़ रुपये का करोबार कर लिया है। इन दोनों फिल्मों के अलावा रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' का हाल चौथे दिन ही बेहाल नजर आया। आइए जानते हैं अन्य फिल्मों ने कैसा कलेक्शन किया...