मंडे टेस्ट में अक्षय कुमार की फिल्म बुरी तरह फेल हुई है। रविवार के मुकाबले सोमवार को फिल्म राम सेतु के कलेक्शन में 62 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं अजय देवगन की फिल्म ने भी खास प्रदर्शन नहीं किया। थैंक गॉड और कांतारा, दोनों फिल्मों के कलेक्शन में भी 58 फीसदी की कमी आई है। आइए जानते है सोमवार को किस फिल्म ने कमाए कितने करोड़...