साल 2024 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। नए साल में बॉलीवुड समेत साउथ की भी कई बहुप्रतीक्षित फिल्में बॉक्स ऑफिस टेस्ट में पास होने के लिए सिनेमाघरों में आने वाली हैं। इस वर्ष अक्षय कुमार, अजय देवगन, ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन से लेकर ऋषभ शेट्टी, महेश बाबू, अल्लू अर्जुन और प्रभास की फिल्में कतार में हैं। इसी बीच बीते वर्ष के आखिर में रिलीज हुई कुछ फिल्में नए साल पर भी सिनेमाघरों में दर्शक बटोरने की जद्दोजहद करती नजर आईं। इनमें से नए साल के आगाज पर कौन सी फिल्म को बेशुमार प्यार मिला, और कौन सी दर्शक जुटाने में चूक रही, आइए जान लेते हैं-