बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मोना सिंह 27 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने दक्षिण भारतीय इनवेस्टमेंट बैंकर श्याम राजगोपालन संग सात फेरे लिए। मोना और श्याम एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। ये शादी करीबी दोस्त और परिवारवालों के बीच हुई। मोना की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बीच मोना सिंह की शादी में उनके डांस का एक वीडियो सामने आया है।