बॉलीवुड अभिनेत्री जन्हवी कपूर ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। इस फिल्म में जान्हवी को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। लोगों को जान्हवी की एक्टिंग के साथ ही उनका लुक बेहद पसंद आया था। इसके बाद जान्हवी अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गई थीं। उनकी इस फिल्म की शूटिंग भी अब खत्म हो गई है। शूटिंग खत्म होने के बाद जान्हवी ने फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा की है।