आंखों पर बड़ा सा चश्मा, दातों में ब्रेसेस, हाथ में छतरी और सलवार सूट पहने जब मोना सिंह टीवी शो 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में नजर आई थी, तब किसी ने नहीं सोंचा था कि इसी शो से उनकी इतनी पहचान मिल जाएगी और वह घर-घर में जस्सी के नाम से ही जानी जाने लगेंगी। मोना सिंह आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। वह कई टीवी सीरियल्स और रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। मोना की टीवी से लेकर फिल्म जगत में एक अलग पहचान बन चुकी है। तो चलिए अभिनेत्री के जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ बातें जानते हैं।