फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पाप' एक्ट्रेस के जन्मदिन पर पति ने शेयर की ये खास तस्वीर, 3 महीने बाद दिखाई बेटे की पहली झलक

Sat, 09 Feb 2019 06:37 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bollywood

'पाप' और 'जहर' जैसी फिल्मों में बोल्ड सीन कर फेमस हुईं अभिनेत्री उदिता गोस्वामी आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसे में उनके पति मोहित सूरी ने इस मौके पर उन्हें बड़े ही अलग अंदाज में विश किया है। दरअसल, पत्नी को जन्मदिन विश करने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। दरअसल, मोहित ने एक फोटो शेयर की है। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
udita goswami - फोटो : file photo
बता दें कि मोहित ने पत्नी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर की खास बात यह है कि इसमें वह अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो की एक और खास बात यह है कि हाल ही में हुए उनके बेटे की इसमें पहली झलक देखने को मिल रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
udita goswami
शायद ही आपको पता हो कि उदिता ने बीते वर्ष 2018 (अक्टूबर) में एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया था। ऐसे में तीन महीने बाद उनके बेटे की पहली तस्वीर सामने आई है। उदिता ने बेटे का नाम कर्मा रखा है। मोहित ने फोटो शेयर करते हुए खास मैसेज भी लिखा 'एक मां होने का मतलब है कि आपको सबसे आगे रखा जाता है ताकि आप अपने बच्चे को बड़ा होते देख सकें, मुझे बहुत खुशी है कि आप हमारे साथ हो।'

4 of 5
udita goswami - फोटो : instagram
बता दें कि फिल्मों में कुछ कमाल ना कर पाने के चलते उदिता ने एक्टिंग करियर से किनारा कर लिया। इसके बाद साल 2013 में उन्होंने मोहित सूरी से शादी कर ली। लेकिन शादी से पहले दोनों ने एक-दूजे को 9 साल तक डेट किया था। इससे पहले उदिता ने अपने बेबी बंप की भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
udita goswami
बता दें कि 9 फरवरी को देहरादून में जन्मीं उदिता 35 साल की हो गई हैं। बात जब बॉलीवुड की हॉट और सेक्सी हीरोइनों की होती  है तो उनमें उदिता गोस्वामी का नाम ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता। एक दशक के लंबे करियर में उदिता गोस्वामी ने महज 14 फिल्में की थीं लेकिन उन फिल्मों में वो अपनी एक्टिंग से ज्यादा बोल्ड और हॉट सीन्स को लेकर चर्चा में रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें