फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन कपूर ने रणवीर को कहा- 'नारंगी मौसंबी वाला', यूजर्स बोले- फैन्सी ड्रेस कम्पटीशन चल रहा है?

Sat, 09 Feb 2019 06:16 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranveer singh
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गली बॉय' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट अहम भूमिका में हैं। फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हो रही है। रणवीर बॉलीवुड में अलग ड्रेसिंग सेंस के लिए जाने जाते हैं। लेकिन कई बार उनका ड्रेसिंग सेंस फैंस को पसंद नहीं आता और वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो जाते हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ranveer singh
हाल ही में रणवीर के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो पर न केवल फैंस ने बल्कि बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने भी उन्हें ट्रोल कर दिया। जीहां रणवीर की फोटो पर कमेंट करते हुए अर्जुन कपूर ने उन्हें नारंगी मौसंबी वाला तक कह दिया।
 
विज्ञापन

3 of 5
ranveer singh
इसके अलावा रणवीर की इस फोटो पर फैंस के भी अलग अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने उनकी फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा- तुम क्या किसी फैंसी ड्रेस कॉम्पटीशन में जा रहे हो। हालांकि, इस बीच कुछ फैन्स ऐसे भी रहे जिन्होंने अर्जुन को भी ट्रोल किया और उन्हें 'संतरे वाला' कहा। 

4 of 5
Ranveer Singh - फोटो : instagram
बता दें इससे पहले रणवीर सिंह अपने एक बयान की वजह से ट्रोल हो गए थे। इतना ही नहीं शो में परफॉर्मेंस के समय रणवीर सिंह इतने एक्साइटेड हो गए कि फैंस पर ही कूद गए। इस दौरान उनके कई फैन्स घायल हो गए। ऐसे में जब यह खबर सोशल मीडिया पर फैली तो यूजर्स ने अभिनेता को आड़े हाथ लेते हुए तरह-तरह की नसीहत दे डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranveer singh
हालांकि ट्रोल होने के बाद रणवीर ने अपनी इस हरकत के लिए माफी मांग ली थी। रणवीर ने कहा है कि वह आगे से इस बात का ध्यान रखेंगे। खैर रणवीर सिंह का ट्रोल होना कोई नई बात नहीं है। वह अपने फैशन सेंस के लिए हमेशा सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के शिकार होते हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें