फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं वो टीवी एक्ट्रेस और राजकुमारी? जो बनीं मंत्री सतपाल महाराज की बहू

Tue, 15 Oct 2019 07:40 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
mohena singh - फोटो : social media
अभिनेत्री मोहिना कुमारी सिंह सोमवार को शादी के बंधन में बंध गईं। मोहिना उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की बहू बनीं। उन्होंने सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत संग सात फेरे लिए। शादी की सभी रस्में उत्तराखंड के हरिद्वार में हुईं। इस शादी को भव्य बनाने के लिए सतपाल महाराज ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। दोनों परिवारों के रिश्तेदार और करीबी दोस्त इस शादी में शामिल हुए। यही नहीं विदेशों से भी मेहमान पहुंचे। मोहिना खुद भी राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। चलिए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
mohena singh - फोटो : social media
अभिनय करने से पहले मोहिना रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में नजर आई थीं। शो में मोहिना कोरियाग्राफर टेरेंस लुइस की टीम में थीं। इसके बाद उन्होंने अभिनय शुरू किया। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मोहिना ने कीर्ति सिंघानिया का किरदार निभाया था। मोहिना टीवी के अलावा फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं। वो रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी: एनी बडी कैन डांस' में नजर आई थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
Mohena Kumari Singh Bachelorette Party - फोटो : instagram
मोहिना राजसी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वो रीवा (मध्य प्रदेश) की राजकुमारी हैं। मोहिना महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं और काफी रॉयल जिंदगी जीती हैं। मोहिना ने इसी साल 8 फरवरी को सुयश से सगाई की थी। सगाई की रस्मों का आयोजन रीवा में हुआ था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। मोहिना ने एक बैचलर पार्टी का भी आयोजन किया था। यह पार्टी एम्सटर्डम में रखी गई थी।

4 of 5
mohena singh - फोटो : social media
अपनी शादी में मोहिना सब्यसाची के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने। उनके कपड़ों को खास राजपूती टच दिया गया है। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट से मोहिना ने कहा था कि 'मैं अपनी दादी और मां की शादी की तस्वीरें देखकर बड़ी हुई हूं। अपनी शादी ही नहीं बल्कि बाकी फंक्शन में भी मैं रॉयल आउटफिट्स ही पहनूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mohena singh - फोटो : social media
शादी के बाद मोहिना अभिनय के करियर को अलविदा कह देंगी। टाइम्स ऑफ इंडिया से इंटरव्यू के दौरान मोहिना ने बताया कि 'शादी के बाद मैं मुंबई और अभिनय दोनों को छोड़ दूंगी। मेरी जिंदगी 180 डिग्री बदलने वाली है। मैं खुश होने के साथ थोड़ी सी परेशान भी हूं। टीवी छोड़ने का फैसला मेरे कुछ दोस्तों को सही नहीं लगा लेकिन मैं हमेशा अपने दिल की सुनती हूं।'

Bigg Boss 13: सलमान से हुई थी कोएना की बहस, यूजर ने कहा- 'इस वजह से कर दिया गया बाहर'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें