टेलीविजन के पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन को तीसरा करोड़पति मिल चुका है। बिहार के रहने वाले गौतम कुमार झा केबीसी के करोड़पति बन गए हैं। अब वो 7 करोड़ के सवाल पर पहुंच गए हैं। इससे पहले बिहार के ही सनोज राज और महाराष्ट्र के अमरावती में मिड मील वर्कर बबीता ताड़े एक करोड़ जीत चुके हैं। जानिए इस सीजन के तीनों करोड़पति कंटेस्टेंट के बारे में सबकुछ....
विज्ञापन
2 of 5
सनोज राज
- फोटो : Twitter
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 (KBC Season 11) के पहले करोड़पति बने बिहार के सनोज राज। सनोज अपने परिवार के साथ बिहार में जहानाबाद जिले में स्थित ढोंगरा गांव में रहते हैं। उनके पिता किसान हैं। बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद करीब दो साल से सनोज सहायक कमांडेंट के पद पर काम कर रहे हैं। सनोज का कहना है कि केबीसी के लिए मुंबई जाने से पहले उन्होंने कभी कोई महानगर नहीं देखा था। न ही वो शहरी रहन-सहन को ज्यादा जानते हैं। वह सादा जीवन जीने में यकीन करते हैं। लेकिन उनके सपने बड़े जरूर हैं। सनोज ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को भी बताया कि वह एक आईएएस अधिकारी बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
बबीता ताड़े
- फोटो : सोशल मीडिया
'कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन की दूसरी करोड़पति बबीता ताड़े हैं। बबीता महाराष्ट्र के अमरावती में मिड मील वर्कर हैं। इस काम के लिए उनको 1500 रुपये वेतन मिलता है। शो के दौरान बबीता ने अमिताभ को बताया कि उनके पूरे परिवार में सिर्फ एक मोबाइल फोन है। ऐसे में शो के बीच में ही अमिताभ ने उन्हें फोन भी गिफ्ट किया। बबीता ने बताया था कि वे अगर करोड़पति बनीं तो अपने पति को भारत भ्रमण पर ले जाएंगी और वे अपने गांव में एक शिवालय भी बनवाना चाहती हैं। बबीता ने एक सवाल पर उनको बताया कि वो 450 बच्चों के लिए खिचड़ी बनाती हैं इस काम और इतने पैसे से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि उन्हें बच्चों के लिए खिचड़ी बनाना पसंद है।
4 of 5
KBC
- फोटो : Sony Liv Video
कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन में बिहार के रहने वाले गौतम कुमार झा केबीसी के तीसरे करोड़पति बन गए हैं। अब वो 7 करोड़ के सवाल पर पहुंच गए हैं। सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से केबीसी का एक प्रोमो शेयर किया है। इसमें अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर गौतम कुमार झा बैठे हुए हैं। तभी अमिताभ खुशी से कहते हैं एक करोड़। इसके बाद गौतम अपनी पत्नी को गले से लगाते हैं। प्रोमो से ये साफ लग रहा है कि गौतम एक करोड़ की राशि जीत चुके हैं। इसके बाद अमिताभ बच्चन गौतम कुमार के सामने 16वां प्रश्न रखते हैं। ये सवाल सात करोड़ रुपये के लिए है। अब गौतम के पास कोई लाइफ लाइन नहीं बची है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी कौन बनेगा करोड़पति के एक पुराने सीजन में बिहार के रहने वाले सुशील कुमार ने करोड़पति बनने का सपना पूरा किया था। उन्होंने पांच करोड़ रुपये जीते थे। वहीं, सीजन 5 में सुशील कुमार ने सबको तब चौंका दिया जब उन्होंने 5 करोड़ के सवाल का सही जवाब देकर अमिताभ के भी रोंगटे खड़े कर दिए थे। सुशील बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी के रहने वाले हैं और वह मनरेगा में 6 हजार रुपये की नौकरी पर काम करते थे। ईनामी राशि से सुशील ने अपने पुश्तैनी घर की मरम्मत करवाई और भाईयों का बिजनेस शुरू करवाया। फिलहाल सुशील संगीत की ट्रेनिंग ले रहे हैं और साथ ही ऊर्दू भी सीख रहे हैं।