फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री सतपाल महाराज के बेटे से शादी होते ही राजकुमारी भी नाचीं, सामने आए ये Unseen वीडियो

Tue, 15 Oct 2019 01:37 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
mohena - फोटो : social media
टीवी एक्ट्रेस और रीवा राजघराने की राजकुमारी मोहिना कुमारी ने हरिद्वार में सुयश रावत संग सात फेरे लिए । सुयश उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे हैं । अपने राज्य की राजकुमारी की शादी देखने के लिए करीब 2 लाख लोग पहुंचे थे । 
विज्ञापन

2 of 6
mohena - फोटो : social media
इस शाही शादी की तस्वीरें और वीडियाे सामने आ गए हैं । मोहिना की शादी किसी बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस से भी ज्यादा आलीशान रही । मोहिना ने शादी में लाल रंग का लहंगा पहना, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही थीं । रस्मों के दौरान मोहिना लंबा घूंघट लिए रहीं । 
 
विज्ञापन

3 of 6
सुयश और मोहिना - फोटो : अमर उजाला
सुयश की बात करें तो उन्होंने ऑफ व्हाइट रंग की शेरवानी पहनी। शादी के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं । इसमें मोहिना और सुयश के जयमाल, फेरे, सिंदूर, विदाई और डांस तक के वीडियो शामिल हैं । शादी के बाद मोहिना और सुयश ने हाथ हिलाकर 2 लाख लोगों का अभिवादन किया । 
 

4 of 6
सुयश और मोहिना - फोटो : अमर उजाला
सुयश नाचते हुए अपनी दुल्हन को लेने पहुंचे थे । वहीं शादी के बाद मोहिना और सुयश ने जमकर डांस किया । शादी की सभी रस्में भव्य तरीके से हुईं । दूर-दूर तक स्थानीय लोगों के लिए बैठने की भी व्यवस्था की गई थी । योग गुरु रामदेव बाबा भी नए जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे । 
 
विज्ञापन

5 of 6
सुयश और मोहिना - फोटो : अमर उजाला
अभिनय करने से पहले मोहिना रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में नजर आई थीं। शो में मोहिना कोरियाग्राफर टेरेंस लुइस की टीम में थीं। इसके बाद उन्होंने अभिनय शुरू किया। टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मोहिना ने कीर्ति सिंघानिया का किरदार निभाया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुयश और मोहिना - फोटो : अमर उजाला
मोहिना टीवी के अलावा फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी हैं। वो रेमो डिसूजा की फिल्म 'एबीसीडी: एनी बडी कैन डांस' में नजर आई थीं। टाइम्स ऑफ इंडिया से इंटरव्यू के दौरान मोहिना ने बताया कि 'शादी के बाद मैं मुंबई और अभिनय दोनों को छोड़ दूंगी। मेरी जिंदगी 180 डिग्री बदलने वाली है। मैं खुश होने के साथ थोड़ी सी परेशान भी हूं। टीवी छोड़ने का फैसला मेरे कुछ दोस्तों को सही नहीं लगा लेकिन मैं हमेशा अपने दिल की सुनती हूं।'
 

आलिया भट्ट ने करीना कपूर के सामने दे दी गाली, करण जौहर बोले- 'मैंने तुम्हें यही परवरिश दी है'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें