टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मशहूर होने वाली एक्ट्रेस मोहिना कुमारी ने 14 अक्टूबर को सुयश रावत से शादी की थी । मोहिना उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की बहू बनी हैं । सुयश, सतपाल महाराज के छोटे बेटे हैं । गुरुवार को दिल्ली में शादी का रिसेप्शन आयोजित किया गया ।