bhumi pednekar
- फोटो : amar ujala
भूमि पेडनेकर ने जवाब में कहा- ''सेलिब्रिटी या फिल्म नॉन सेलिब्रिटी, शादी के चांस अभी कम ही हैं, लेकिन मैं आपको याद नहीं आने दूंगी। जितनी बार संभव हो सकेगा मैं उतनी बड़े पर्दे पर आती रहूंगी।” भूमि पेडनेकर की इस जवाब उनके अन्य फैंस और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने तारीफ की है। वहीं बात करें भूमि पेडनेकर की आने वाली फिल्म 'पति पत्नी और वो' की तो कुछ वक्त पहले कार्तिक आर्यन के एक डायलॉग को लेकर विवाद हो गया था तो अब वहीं भूमि पेडनेकर के एक डायलॉग पर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया है। इस मामले में अब खुद फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज सामने आए हैं।