फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खय्याम' साहब के निधन से शोक में बॉलीवुड, पीएम मोदी सहित तमाम बड़ी हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि

Tue, 20 Aug 2019 12:50 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
खय्याम - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के शानदार संगीत निर्देशक मोहम्मद जहूर 'खय्याम' साहब का निधन हो गया है। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने गानों से लाखों दिलों को जीता था। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में करीब 40 साल काम किया और 35 फिल्मों में संगीत दिया। 'खय्याम' साहब के निधन से बॉलीवुड में शोक का माहौल है। हर कोई नम आखों से सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
खय्याम - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहम्मद जहूर 'खय्याम' साहब के निधन पर सोशल मीडिया पर दुख प्रकट किया है। उनके निधन पर पीएम मोदी मे लगातार दो ट्वीट किए। उन्होंने लिखा- सुप्रसिद्ध संगीतकार खय्याम साहब के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने अपनी यादगार धुनों से अनगिनत गीतों को अमर बना दिया। उनके अप्रतिम योगदान के लिए फिल्म और कला जगत हमेशा उनका ऋणी रहेगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके चाहने वालों के साथ हैं।
 

 

 
विज्ञापन

3 of 5
खय्याम - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी गायिकी से लाखों दिलों को जीतने वालीं मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने भी 'खय्याम' साहब के निधन पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- 'महान संगीतकार और बहुत नेक दिल इंसान 'खय्याम' साहब आज हमारे बीच नहीं रहे। ये सुनकर मुझे इतना दुख हुआ है जो मैं बयां नहीं कर सकती। 'खय्याम' साहब के साथ संगीत के एक युग का अंत हुआ है। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पण करती हूं।' गायिका अनुपमा राग ने भी 'खय्याम' को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- 'दिग्गज संगीतकार 'खय्याम' साहब नहीं रहे। वह हमेशा अपने सदाबहार गानों के लिए याद किए जाएंगे।' 
 

 

 


 

4 of 5
खय्याम - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ ने भी 'खय्याम' के निधन पर दुख जाहिर करते हुए ट्विटर पर लिखा- मशहूर संगीतकार मोहम्मद जहुर खय्याम साहब का दुखद निधन फ़िल्म जगत की ऐसी क्षति है,जो अपूर्णिय है। फिल्म व कला जगत में उनका योगदान अविस्मरणीय है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे प्रशंसको व परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने भी खय्याम को याद करते हुए ट्वीट किया और लिखा- संगीत के ऐसे लीजेंड जिन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में योगदान दिया। जिसमें मेरी खास फिल्में भी शामिल हैं। खय्याम साहब आप याद आएंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें