फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तू कल चला जाएगा तो मैं क्या' के गायक मोहम्मद अजीज का हुआ अंतिम संस्कार, नहीं गया एक भी फिल्मी स्टार

Wed, 28 Nov 2018 06:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mohammad aziz - फोटो : amar ujala
शोहरत की बुलंदियों का आसमान छूने वाले बॉलीवुड के मशहूर गायक मोहम्मद अजीज के जनाजे में आज हिंदी सिनेमा का एक भी सितारा शामिल नहीं हुआ। इसके बावजूद उनके चाहने वालों की भीड़ ने कई किलोमीटर का फासला पैदल चलकर उनके जनाजे को कब्रिस्तान तक पहुंचाया। मोहम्मद अजीज के जनाजे को कंधा देने के लिए उनके प्रशंसकों की जनाजे के साथ लाइन लगी रही।
विज्ञापन

2 of 5
Mohammed Aziz - फोटो : Just Dial
कब्रिस्तान पहुंचने तक हिंदी सिनेमा के गाने सुनने वाले सैकड़ों लोग कब्रिस्तान के बाहर जुट चुके थे, सब यही सोचते रहे कि शोहरत को सलाम करने वाले इस शहर में ढलते सूरज का साथी कोई नहीं होता। मोहम्मद अजीज के गाने परदे पर निभाकर अनिल कपूर से लेकर गोविंदा और अमिताभ बच्चन तक सभी बड़े सितारों को शोहरत मिली। लेकिन, इनमें से कोई भी इस गायक के जनाजे में नहीं आया। हालांकि, उनके साथ साज बजाने वाले कलाकारों ने उनका साथ आखिर तक दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
mohammad aziz - फोटो : youtube
उनके सेक्रेट्री बबलू ने बताया था सोमवार रात उनका प्रोग्राम कोलकाता में था। मंगलवार दोपहर वो जब मुंबई एयरपोर्ट पर आए तो उनकी तबीयत खराब हो गई। कैब में बैठने के बाद उन्होंने ड्राइवर को बोला मैं ठीक महसूस नहीं कर रहा हूं। फिर उन्हें नानावटी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया उन्हें हार्ट अटैक आया है और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

4 of 5
aziz - फोटो : SELF
इससे पहले अजीज ने अमर उजाला को दिए अपने इंटरव्यू में बताया था कि जब वह साल 1982 में मुंबई आए तो उन्हें पहला ब्रेक सपन जगमोहन ने दिया था। अजीज अपने संघर्ष के दिनों में म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक के घर भी जाया करते थे। लेकिन उन्होंने बताया कि अनु भी उस दौरान बहुत संघर्ष कर रहे थे। एक दिन अनु ने अजीज को रिकॉर्डिंग रूम में बुलाया और फिल्म 'मर्द' का टाइटल सॉन्ग 'मर्द तांगेवाला' गाने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aziz
अजीज ने कहा कि यह गाना अमिताभ बच्चन के लिए गाया जो उनके लिए बहुत सौभाग्यशाली है। बता दें कि इसी गाने से मो. अजीज को बड़ी पहचान मिली थी। गाना मर्द तांगेवाला की रिकॉर्डिंग के दौरान डायरेक्टर मनमोहन देसाई और एक्टर शम्मी कपूर और अमिताभ भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि पहले लाइव रिकॉर्डिंग हुआ करती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें