फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका-रणवीर की मुंबई रिसेप्शन के बारे में 5 अनसुनी बातें, जानिए कौन क्या पहनेगा?

Wed, 28 Nov 2018 05:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 5
Deepika Ranveer - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल दीपिका और रणवीर की बंगलुरू रिसेप्शन की चर्चाएं तो काफी दिन तक फैंस की जुबां पर रहीं, अब नजरें 28 नवंबर यानि आज होने वाली मुंबई रिसेप्शन पर हैं। 28 नवंबर को पार्टी का आयोजन मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में किया गया है। कयास यह लगाए जा रहे हैं कि इस रिसेप्शन में रणवीर के करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे। जानिए कौन क्या पहनेगा?
 
विज्ञापन

2 of 5
DEEPIKA RANVEER - फोटो : SELF
इस पार्टी में दोनों की ड्रेस की थीम बेहद ही अलग होगी। सूत्रों की मानें तो दीपिका इस रिसेप्शन पार्टी में गोल्डन और क्रीम कलर के बेहद खूबसूरत जोड़े में नजर आएंगी। जिसके साथ दीपिका सोने की ज्वैलरी पहनेंगी। वहीं रणवीर सिंह की बात करें तो वह भी दीपिका की ड्रेस को कॉम्पलिमेंट करती हुई ड्रेस में नजर आएंगे। जिसमें गोल्डन और क्रीम कलर होगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
1 तारीख को होने वाली पार्टी में बॉलीवुड की तमाम नामी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है । खबरों की मानें तो दीपिका और रणवीर ने अपने इस रिसेप्शन में कटरीना कैफ को भी इनवाइट किया है । दीपिका और कटरीना की कोल्ड वॉर से हर कोई वाकिफ है । जब दीपिका ने रणबीर कपूर से ब्रेकअप किया था तो उनकी जिंदगी में कटरीना आ गई थीं ।
 

4 of 5
सलमान खान और दीपिका पादुकोण, बिग बॉस के सेट पर - फोटो : File pic, BL
खबरों की मानें तो कटरीना, सलमान खान के साथ 1 दिसंबर वाले रिसेप्शन में शामिल हो सकती हैं। इसके अलावा सलमान खान के गिफ्ट का भी खुलासा हो गया है । दीपिका को उनकी शादी के मौके पर सलमान एक शानदार गिफ्ट देने वाले हैं । दरअसल, सलमान, दीपिका को अपनी एक फिल्म का ऑफर देंगे जो 'टाइगर जिंदा है' की सीक्वल होगी । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Deepika Ranveer - फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि फिल्म राम-लीला के दौरान दीपिका रणवीर के बीच प्यार पनपने लगा था। इसके बाद दोनों दमदार केमिस्ट्री के साथ कई फिल्मों में नजर आए और दोनों को दर्शकों का खूब प्यार मिला। दोनों ने इटली के लेक कोमों में शादी की है। बंगलुरू में बीते बुधवार को दोनों की शादी का रिसेप्शन हुआ। वहीं आज और एक दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होने वाली है। बता दें  1 दिसंबर को होने वाली रिसेप्शन पार्टी का कार्ड बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। इस समारोह में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें