फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख की बर्थडे पार्टी में हुआ कुछ ऐसा कि उतर गए कइयों के चेहरे

Thu, 02 Nov 2017 02:26 PM IST
टीम डिजिटल/ नोएडा
विज्ञापन
1 of 4
2 नवंबर को बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख का जन्‍मदिन है। जिसका ग्रैंड सेलिब्रेशन अलीबाग में शुरू हो चुका है। परिवारवालों से लेकर सिने जगत की कई खास हस्तियां इस पार्टी में मौजूद हैं। नाच-गाने और सेलिब्रेशन के बीच सारी सेलिब्रिटिज लगातार ट्विटर, इंस्टाग्राम पर पार्टी की तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं। इसी बीच एक बुरी खबर भी आई है....
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल, किंग खान को बर्थडे विश करने के लिए हजारों फैंस उनके बांद्रा स्थित घर 'मन्नत' के बाहर इकट्ठे हो गए। भीड़ रात भर बाहर जमी रही, इसी मौके का फायदा कई मोबाइल चोरों ने उठाया है। इन चोरों ने कईयों के मोबाइल चुरा लिए। 
विज्ञापन

3 of 4
बांद्रा पुलिस के अनुसार रात में उनके पास 10 से 12 मोबाइल चोरी की शिकायतें आई है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच जारी है। हालांकि कुछ पीड़ितों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस उनकी चोरी की शिकायत दर्ज नहीं कर रही है।
विज्ञापन

4 of 4
इसके पहले शाहरुख के बंगले के बाहर खुशी से झूमते फैंस ने केक काटा तो किसी ने गीत गाकर शुभकामनाएं दी। बता दें कि आज शाहरुख खान अपना 52वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। शाहरुख खान जल्‍द ही वह निर्देशक आनंद एल राय की फिल्‍म में एक बौने व्‍यक्ति का किरदार निभाते नजर आएंगे।
  SRK fans outside Mannat celebrating their idol's birthday together. ❤️❤️#HappyBirthdaySRK pic.twitter.com/Qfq68AR1at — SRK Universe (@SRKUniverse) November 1, 2017

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें