फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फिरंगी' बनते ही रोमांटिक हुए कॉमेडियन कपिल, गर्लफ्रेंड को सुनाया ये गीत

Thu, 02 Nov 2017 02:15 PM IST
टीम डिजिटल/ नोएडा
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा की आने वाली फिल्म 'फिरंगी' का दूसरा गाना 'सजना सोणा जिहा' रिलीज कर दिया गया है। इसकी जानकारी खुद कपिल शर्मा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट ले दी। इस पंजाबी नंबर में कपिल पहले से बिल्कुल अलग नजर आ रहे हैं। गाने में पंजाब के गांव की झलक दिखाने की कोशिश की गई है।
  Intezar ho gaya khatam, #Sajna is here https://t.co/ziq1hFfChM . Guys enjoy the song 😍 @ishidutta @dhingra_rajiv @TheMovieFirangi — KAPIL (@KapilSharmaK9) November 2, 2017

 
विज्ञापन

2 of 5
kapil_firangi
गुरुवार को रिलीज हुए इस मेलोडियस पंजाबी सॉन्ग को ज्योति नूरन की आवाज से सजाया गया है, इसमें भी उन्होंने 'हाइवे' में 'पटाखा गुड्डी' जैसा जादू चलाने की कोशिश की है। पहली फिल्म के बाद अपनी एक्टिंग स्किल्स पर ध्यान देने वाले कपिल ने इस वीडियो में भी रोमांस करने की सफल कोशिश की है।
विज्ञापन

3 of 5
एक्ट्रेस इशिता दत्ता के साथ उनकी केमेस्ट्री कमाल की नजर आ रही है। हल्के मेकअप में इशिता का सादगी भरा लूक आपका दिल चुरा सकता है। कपिल के साथ इस फिल्म में 'दृश्यम' में नजर आ चुकीं इशिता दत्ता मुख्य भूमिका में हैं। इशिता फिल्म 'दृश्यम' में अजय देवगन की बड़ी बेटी का किरदार निभा चुकी हैं।

 

4 of 5
- फोटो : K9 Films
आपको बता दें कि हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था जो दर्शकों को काफी पसंद आया था। फिल्म के ट्रेलर में कपिल अंग्रेजों के शासन के समय के गुलाम के रोल में नजर आ रहे हें। फिल्म फ्लैशबैक में चलेगी जिसमें कपिल एक बच्ची को अंग्रेजों के जमाने की कहानी सुना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : K9 Films
कपिल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2015 में रिलीज फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' से की थी। अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों ने खासा पसंद किया गया था। अब कपिल दो साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। फिल्‍म 24 नवंबर को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें